पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत के लियाओयांग में एक रेस्तरां में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि 3 लोगों के घायल होने की जानकारी है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना का संज्ञान लिया है और इसे एक “एक गंभीर सबक” बताया है। इसके साथ ही आग के कारण का पता लगाने, घायलों का तुरंत उपचार करने को लेकर निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की भी बात कही है।
आग के संभावित कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। रिपोर्ट के अनुसार आग बुझाने के लिए कुल 22 दमकल गाड़ियां और 85 अग्निशमन कर्मी भेजे गए। चर्चा है कि आग किचन से फैली होगी। दरअसल चीन के लोगों को एक डिश खाना खूब पसंद है, जिसे “हॉट पॉट” के नाम से जाना जाता है। इसमें मांस और सब्ज़ियों को खुली लपटों पर पकाया जाता है।
पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना
9 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी चीन के एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। हेबेई प्रांत के चेंगदे शहर में आग लगी थी। रिपोर्ट के अनुसार, आग से 19 लोग बच गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नर्सिंग होम में अधिकतर बुजुर्ग थे, जिनकी मौत हो गई। एक शख्स का कहना है कि बुजुर्ग लोगों को पहले से ही चलने-फिरने में दिक्कत होती है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि आग लगने के दौरान वे कितने हताश हुए होंगे।
अधिकारियों के अनुसार, चीन में बढ़ती वृद्ध आबादी के कारण नर्सिंग होम और वृद्धाश्रम की संख्या 2019 और 2024 के बीच दोगुनी हो गई हैं।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
6 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
6 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
7 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
8 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
11 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
13 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
15 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
15 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines