हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Holi Ban In PAK: पाकिस्तानी यूनिवर्सिटीज में गुलाल खेलने पर लगा प्रतिबंध, उच्च शिक्षा आयोग ने जारी किया फरमान

विज्ञापन

Holi Ban In PAK: पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (HEC) ने यूनिवर्सिटीज में होली मनाने पर रोक लगा दी है। HEC का आदेश कायद-ए-आजम यूनिवर्सिटी के छात्रों की ओर से 12 जून को कैंपस में होली मनाने और घटना के वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद आया है।

एक नोटिस में आयोग ने कहा कि सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों का पालन करने के लिए छात्रों को इस त्योहार का पालन करने से मना किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियां देश के सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों से पूरी तरह अलग हो जाती हैं और देश की इस्लामी पहचान को नुकसान पहुंचाती हैं।

आयोग बोला- देश की छवि को पहुंचाया नुकसान

कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय में होली समारोह के एक स्पष्ट संदर्भ में आयोग ने कहा, “विश्वविद्यालय के मंच से इस व्यापक रूप से रिपोर्ट/प्रचारित घटना ने चिंता पैदा की है और देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है।”

Holi Ban In PAK: पाकिस्तानी यूनिवर्सिटीज में गुलाल खेलने पर लगा प्रतिबंध, उच्च शिक्षा आयोग ने जारी किया फरमान

छात्रों को इस तरह के आयोजनों से खुद को दूर रखने की सलाह देते हुए आयोग ने कहा, “पूर्व में यह सलाह दी जाती है कि ऐसी सभी गतिविधियों से दूर रहें जो स्पष्ट रूप से देश की पहचान और सामाजिक मूल्यों के साथ असंगत हैं।”

जून के शुरुआत में वायरल हुए थे होली समारोह के वीडियो

इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद में कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय में होली समारोह के वीडियो वायरल हुए थे। वीडियो में छात्र कॉलेज कैंपस में रंगों से होली खेलते और जश्न का लुत्फ उठाते नजर आ रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के एक गैर-राजनीतिक सांस्कृतिक संगठन मेहरान स्टूडेंट्स काउंसिल द्वारा आयोजित किया गया था।

बता दें कि मार्च में एक कट्टरपंथी इस्लामी छात्र संगठन के सदस्यों ने पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में होली मनाने से रोकने के बाद कम से कम 15 हिंदू छात्रों को घायल कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें