Bangladesh Violence Update: बांग्लादेश में हिफाजत-ए-इस्लाम नामक संस्था के सदस्यों ने मशहूर गायक जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमला किया. कॉन्सर्ट पर पथराव करते हुए दर्शकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की. सिंगर जेम्स का कॉन्सर्ट रुकवाने के बाद संस्था के सदस्य और प्रमुख इस्लामी उपदेशकों में शुमार मौलाना शेख अब्दुर रज्जाक ने अपने भाषण में नोबेल विजेता टैगोर को बंगाली मुसलमानों का कट्टर दुश्मन करार दिया. रज्जाक ने टैगोर को इस्लाम विरोधी ठहराते हुए कहा कि वे मुसलमानों को काली पूजन कराना चाहते थे और ऐसा करके उन्होंने लोगों को भारत के खिलाफ भड़काया है.
सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में काटा बवाल
बांग्लादेश में सांस्कृतिक गतिविधियों पर बढ़ते प्रतिबंधों का एक और उदाहरण तब सामने आया, जब लोकप्रिय गायक जेम्स का फरीदपुर जिला स्कूल में होने वाला संगीत कार्यक्रम कट्टरपंथियों के विरोध के बीच रद्द हो गया. सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंचकर नारेबाजी की और पथराव के साथ-साथ तोड़-फोड़ और मारपीट की. जेम्स को अपनी परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी. स्कूल प्रशासन ने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया.
सिंगर जेम्सस पर अब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने का आरोप लगा है, जिसके चलते हिफाजत-ए-इस्लाम संगठन ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. जेम्स ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उनके गीत पारंपरिक और सांस्कृतिक हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी. जेम्स के प्रति नाराजगी इसलिए भी जताई गई, क्योंकि उन्होंने इंडियन बॉलीवुड के लिए भी लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फिल्मों के लिए गीत गाए हैं.
जबरन कॉन्सर्ट में घुस गए थे विरोधी
बता दें कि फरीदपुर जिला स्कूल की 185वीं वर्षगांठ पर देश के सबसे बड़े रॉक स्टार जेम्स उर्फ नागर बाउल का कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था, जिस पर इस्लामी धर्म के लोगों ने हमला कर दिया. जेम्स के स्टेज पर आने से पहले विरोधी कॉन्सर्ट में घुस गए और तोड़-फोड़ शुरू कर दी. विरोधियों ने मारपीट करके लोगों को भगाना शुरू कर दिया और कुर्सियां उठाकर फेंकी. सिंगर के समर्थकों ने भी बवाल काटा.
विरोध करने वालों का विरोध करते हुए उन पर पत्थर और ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं. बवाल में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं. हालात खराब होते देखकर सिक्योरिटी ने सिंगर जेम्स को स्कूल से निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए. इसके बाद स्कूल की आयोजन समिति के संयोजक डॉ. मोस्तफिजुर रहमान शमीम ने कॉन्सर्ट रद्द किए जाने की घोषणा की.
संबंधित खबरें
रूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 hr ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
3 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
3 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
17 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
19 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
20 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
20 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
23 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines