Israel Hezbollah War: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच भीषण जंग लेबनान में चल रही है। 27 सितंबर को इजराइली हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत हो गई थी। जिसके बाद अब हिजबुल्लाह ने नईम कासिम को अपना नया चीफ चुना है। नईम कासिम को महासचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। नईम उन नेताओं में शामिल है, जो हिजबुल्लाह की स्थापना के समय से सक्रिय हैं। सितंबर में इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर कई हमले किए थे। एक हमले में हसन नसरल्लाह की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ेंः ईरान पर इजराइल का हमला, तेहरान समेत कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर बमबारी
अब हिजबुल्लाह की ‘शूरा परिषद’ ने कासिम को हिजबुल्लाह चीफ की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि कासिम का एक टीवी संदेश भी बेरूत से वायरल हुआ था। यह संबोधन नसरल्लाह की मौत के बाद का था। 19 मिनट के संदेश में कासिम ने इजराइल के खिलाफ काफी कुछ कहा था। उसके बाद कासिम के दो भाषण तेहरान से सामने आए थे।
बताया जा रहा है कि ईरान को कासिम की हत्या का डर है। जिसके बाद उसे तेहरान भेज दिया गया है। कासिम को 1991 में हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ की जिम्मेदारी दी गई थी। उसे पूर्व महासचिव अब्बास अल-मुसावी के कार्यकाल में नियुक्त किया गया था। मुसावी 1992 में एक इजराइली हेलीकॉप्टर हमले में मारा गया था। इससे पहले कासिम ने 1974 में लेबनानी शिया अमल आंदोलन शुरू किया था। 1979 में इसे छोड़ उन बैठकों में शामिल होने लगा, जिसमें हिजबुल्लाह गठन की मांग होने लगी थी। 1982 में हिजबुल्लाह का गठन हुआ। कासिम लंबे समय तक हिजबुल्लाह का प्रवक्ता भी रहा है।
इजराइल का दावा-सबक सिखाएंगे
जून में कासिम का वीडियो सामने आया था। जिसमें कहा था कि हिजबुल्लाह पर दबाव दिया तो वह इजराइल से जंग लड़ेगा। 1992 में कासिम चुनाव भी लड़ चुका है। बताया जा रहा है कि कासिम का जन्म दक्षिणी लेबनान के फिला गांव में 1953 में हुआ था। उसका पिता बेरूत में टैक्सी ड्राइवर था। कासिम के 6 बेटे हैं, वह अपने जीवन में 26 किताबें लिख चुका है। ईरान में हिजबुल्लाह के कई कार्यक्रमों में भी वह शामिल हो चुका है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के नियुक्ति समारोह भी कासिम आया था। कासिम को लेकर इजराइली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह ने फिर गलती दोहराई है। अब कासिम की बारी है। वो दिन जल्द आएगा, जब कासिम को सबक सिखाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में आतंकी हमले में मारे गए 10 पुलिसवाले, TTP ने ली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
8 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
13 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
16 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
16 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
17 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
1 day ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines