Free Taxi Service In Italy: दुनिया के कई देशों ने सड़क हादसों को रोकने और कम करने के लिए कई तरह के उपाय किए हैं। कई देशों ने सख्ती का सहारा लिया है तो कुछ ने प्रलोभन लेकर सड़क हादसों पर लगाम लगाने की कोशिश की है। इस बीच इटली की सरकार सड़क हादसों को रोकने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है।
इसके तहत अगर क्लब या बार में अधिक शराब पी ली है तो ऐसे पियक्कड़ों को सरकार घर तक पहुंचाएगी। उन्हें टैक्सी के जरिये घर तक पहुंचाया जाएगा, इसकी एवज में पीने के शौकीनों से किसी तरह चार्ज भी नहीं लिया जाएगा, बल्कि टैक्सी का किराया भी सरकार ही देगी। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक महीने के लिए लागू किया जा रहा है। अगर सफलता मिली तो इसे हमेशा के लिए भी लागू किया जा सकता है।
एक महीने से अधिक समय तक चलेगा अभियान
इटली सरकार की यह योजना आगामी कुछ दिनों में लागू होगी। इसके तहत पार्टी एनिमल्स यानी पियक्कड़ों को मुफ्त में टैक्सी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ऐसा सड़क हादसों में कमी लाने के मकसद से किया जा रहा है। इस पायलट प्रोजेक्ट को फिलहाल सितंबर को मध्य तक चलाया जाएगा।
इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल पुगलिया से तुस्यानी और वेनीतो इलाके तक के कुल 6 नाइट क्लबों को शामिल किया जा रहा है। दरअसल, वर्ष 2020 का एक आंकड़ा बताता है कि यूरोप के अन्य देशों की तुलना में इटली में सड़क हादसे अधिक हो रहे हैं, इनमें शराब अधिक पीने वाले बड़ी वजह हैं।
नशे धुत होने पर मिलेगी मुफ्त कैब की सुविधा
इटली में मुफ्त कैब की सुविधा उन पियक्कड़ों को मुहैया कराई जाएगी, जो आउट ऑफ कंट्रोल होंगे यानी पीने के बाद जो चलने की स्थिति में भी नहीं होंगे। क्लब से निकलते ही ऐसे पियक्कड़ों के लिए मुफ्त कैब की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। इसका खर्च इटली का परिवहन मंत्रालय उठाएगा।
लोगों ने सराहा
एक क्लब के बाहर खड़े व्यक्ति ने सरकार के इस कदम की सराहना की है और कहा है कि सरकार का यह प्लान बहुत अच्छा है। इससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। हम यहां पर गम भुलाने के लिए आते हैं और इस दौरान कभी-कभार अधिक भी पी लेते हैं। ऐसे में अगर सरकार हमें मुफ्त टैक्सी की सुविधा देती है तो यह एक अच्छा कदम है।
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
5 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
15 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
17 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
19 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
20 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
22 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines