Hamas Israel hostage Dispute : हमास ने दो इजरायली भाइयों का वीडियो जारी किया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के गले मिलकर रोते दिखाई दे रहे हैं। तीन मिनट के वीडियो में इजरायली-अर्जेंटीनी भाई, यायर हॉर्न और एतान हॉर्न दिखाई दे रहे हैं। वीडियो उस वक्त का है, जब दोनों में से एक को 15 फरवरी को रिहा कर दिया गया था। रिहा होने से पहले दोनों एक-दूसरे के गले मिलकर भावुक होकर अपने देशवासियों से अपील करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोग भी भावुक हो रहे हैं लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री का कुछ और ही कहना है।
वीडियो में एतान अपने परिवार और दोस्तों से अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने और बंधकों को वापस लाने के लिए “कुछ भी करने” की विनती कर रहा है। इतना ही नहीं, वह कह रहा है कि कब तक हम लोग मरते रहेंगे। मेरा भाई भी आज रिहा हो रहा है लेकिन मैं और मेरे जैसे कई लोग अभी भी यहीं कैद में रहने वाले हैं। मेरी मां, मेरे पिता और सभी से कहो कि वे प्रदर्शन जारी रखें और इस सरकार द्वारा समझौते के दूसरे चरण पर हस्ताक्षर करने और हमें घर वापस भेजने तक इंतजार न करें।
वीडियो पर क्या बोले इजरायल के PM?
वीडियो को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की भी प्रतिक्रिया आई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “आतंकवादी संगठन हमास ने एक और क्रूर दुष्प्रचार वीडियो प्रसारित किया है, जिसमें हमारे बंधकों को मनोवैज्ञानिक युद्ध में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हमास के दुष्प्रचार से इजरायल विचलित नहीं होगा। हम अपने सभी बंधकों की वापसी के लिए और युद्ध के सभी उद्देश्यों की पूर्ति होने तक लगातार काम करते रहेंगे।”
हमास से लौटे शख्स ने क्या कहा?
वहीं, इजरायल लौटे यायर का कहना है कि अगर सरकार के पास दिल है, जमीर है तो उसे समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहिए। दूसरे और तीसरे चरण के समझौते पर जल्द हस्ताक्षर करें। बहुत हो गया युद्ध, बहुत हुई मौतें, दूसरों की जिंदगी बर्बाद करना। बहुत हो गया… बहुत हो गया… बहुत हो गया।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में जहां बर्फ के नीचे दबे 55 मजदूर, वहां ऐसे बच निकलने 2 हजार ग्रामीण
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध कब तक खत्म होगा और दोनों कब समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। माना जा रहा है कि कम से कम 59 इजरायली बंधक गाजा में हैं, जिनमें से 24 के जीवित होने की संभावना है। इजरायल का कहना है कि समझौते के लागू होने के दिन विस्तार से आधे इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
22 mins agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
58 mins agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
11 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
12 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
13 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
14 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
14 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
18 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
21 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines