Old Video Of Islamic Terrorists In Philippines Vandalising A Church: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि गाजा में हमास चरमपंथियों ने चर्च में तोड़फोड़ की है। दरअसल, ये वीडियो गाजा का नहीं है और न हीं इस तोड़फोड़ में हमास के चरमपंथी शामिल हैं। दरअसल, यह एक पुराना वीडियो है और इसमें इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े आतंकी कैथोलिक चर्च में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को एक सत्यापित हैंडल से एक्स पर कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था कि हमास के आतंकवादियों ने गाजा शहर में एक बैपटिस्ट चर्च को नष्ट कर दिया और यीशु की मूर्ति को लात मारी।
हमास चरमपंथियों ने गाजा में चर्च में की तोड़फोड़?
बता दें कि 7 अक्टूबर को शुरू हुए इजराइल और हमास के बीच संघर्ष में अब तक कम से कम 1,403 इजराइली और 3,478 फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं। वहीं, 18 अक्टूबर को गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल में एक बड़े विस्फोट में गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार लगभग 500 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। हमास ने दावा किया कि हमले के लिए इजराइल जिम्मेदार था, जबकि इजराइल ने अस्पताल में विस्फोट के लिए फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) समूह को दोषी ठहराया है।
2017 में यूट्यूबर किया गया था वीडियो अपलोड
इजराइल और हमास के संघर्ष की शुरुआत के बाद से कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर असत्यापित और गलत दावे के साथ कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। इस 33 सेकंड लंबी क्लिप में दिखाया गया है कि हथियारबंद बंदूकधारी फर्श पर एक क्रॉस फेंकते हैं और फिर उसे नष्ट कर देते हैं। क्लिप में बंदूक को अन्य ईसाई मूर्तियों को नष्ट करते हुए भी दिखाया गया है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो 2017 में फिलीपींस के मरावी का है, जब इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों ने एक कैथोलिक चर्च में तोड़फोड़ की थी। यह वीडियो यूट्यूब पर 2017 में अपलोड किया गया था।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
10 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
12 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
13 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
18 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
21 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines