H-1B Visa New Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप H-1B वीजा फीस को लेकर गुड न्यूज दे सकते हैं. वे अमेरिका के डॉक्टरों को एक लाख डॉलर फीस एच-1बी वीजा शुल्क से छूट दे सकते हैं. हालांकि ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के कर्मचारियों को प्राथमिकता देने के लिए इतनी ज्यादा फीस लगाई है, लेकिन डॉक्टरों की बढ़ती कमी, खासकर ग्रामीण इलाकों में, को रोकने के लिए डॉक्टरों और मेडिकल रेजिडेंट्स को इससे छूट दी जा सकती है, लेकिन अभी यह प्रस्ताव विचाराधीन है.
झेलनी पड़ सकती है डॉक्टर्स की कमी
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता टेलर रोजर्स ने संकेत दिए हैं कि एक लाख डॉलर फीस से कुछ सेक्टर्स को छूट देने पर विचार किया जा रहा है, इसमें डॉक्टर और मेडिकल रेजिडेंट्स शामिल हो सकते हैं, क्योंकि सरकार ने महसूस किया है कि अगर डॉक्टरों पर एक लाख डॉलर फीस का बोझ पड़ा तो अमेरिका को डॉक्टरों की कमी झेलनी पड़ सकती है. अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष और मिशिगन के सर्जन बॉबी मुक्कामाला ने भी डॉक्टरों को नई फीस से बाहर रखने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: H-1B Visa की फीस में हुए बदलाव से इंडिया को लगा बड़ा झटका, IT Services में इतने परसेंट की कटौती!
अब एक लाख डॉलर देकर मिलेगा वीजा
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 20 सितंबर को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करके जारी किया, जिसके अनुसार नए H-1B वीजा आवेदकों को एक लाख डॉलर अतिरिक्त फीस देनी होगी, तभी उन्हें वीजा मिलेगा. ट्रंप सरकार के इस फैसले से इंजीनियरिंग, टेक और साइंस इंडस्ट्री हिल गई है. माइक्रोसॉफ्ट, ऐप्पल, अमेजोन समेत दुनिया की बड़ी कंपनियों को झटका लगा है, क्योंकि अब उन्हें H-1B वीजा फीस धारकों को हायर करने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: ट्रंप का भारत को एक और झटका, टैरिफ-H1B वीजा फीस के बाद 1 अक्टूबर से देना होगा ये नया टैक्स
70 प्रतिशत भारतीय H-1B वीजा धारक
बता दें कि अमेरिका में 70 प्रतिशत H-1B वीजा धारक भारतीय हैं. इसलिए भारतीयों पर ट्रंप सरकार के नए फैसले का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. हालांकि ट्रंप सरकार एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करके नई फैसले से जुड़ा FAQ मैन्युअल ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर चुकी है और भारत भी इस फैसले को आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के लिए फायदेमंद बता चुका है, लेकिन ट्रंप सरकार अब एक लाख डॉलर फीस से मेडिकल सेक्टर को छूट देने पर विचार कर रही है.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines