Donald Trump RNC News: मिल्वौकी, ये उस शहर का नाम है, जहां रिपब्लिकन पार्टी का नेशनल कन्वेंशन आयोजित हुआ। पूरे अमेरिका से रिपब्लिकन पार्टी के नेता और समर्थक मिल्वौकी पहुंचे। हजारों, लाखों लोग एक जगह जमा हुए तो एक ऐप पर बड़ी हलचल हुई। इस ऐप का नाम है, ग्रिंडर, इसे गे (समलैंगिक) हुकअप ऐप के तौर पर जाना जाता है। इस ऐप पर मिल्वौकी में ट्रैफिक इतना बढ़ गया कि ऐप की सांसें अटक गईं मतलब उसमें टेक्निकल खामियां पाई गईं और ये उस शहर में हुआ, जहां रूढ़िवादी नेताओं का राजनीतिक कार्यक्रम चल रहा था।
ये भी पढ़ेंः ब्रिटेन के इस गांव में मनाया जाता है Sex Fest, मस्ती करने आते हैं हजारों स्विंगर्स
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी को रूढ़िवादी विचारों का माना जाता है। डाउन डिटेक्टर मैप ने बताया कि इस सप्ताह कई बड़े शहरों में खासकर न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी, शिकागो में ग्रिंडर ऐप को बढ़ते ट्रैफिक के चलते अचानक से टेक्निकल खामियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में जब इस तरह की दिक्कतें आईं तो यह सबके लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि इसी दिन शहर में रूढ़िवादी पार्टी का सबसे बड़ा कार्यक्रम चल रहा था, और पूरा शहर लाखों लोगों से भरा पड़ा था।
ये भी पढ़ेंः अमेरिकी चुनाव से पहले बाइडन के साथ होगा ‘खेला’! ओबामा के बयान ने दी इन खबरों को हवा
डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक मिल्वौकी एरिया में 1000 से ज्यादा यूजर्स ने शाम 4 बजे के करीब टेक्निकल दिक्कतों की शिकायत की। रिपब्लिकन पार्टी का कार्यक्रम भी ठीक इसी समय के आसपास शुरू हुआ। हालांकि ग्रिंडर ऐप ने यह नहीं बताया है कि मिल्वौकी में उसके यूजर्स का लोकेशन क्या था? लेकिन सोशल मीडिया पर रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में बैठे लोगों के ग्रिंडर ऐप पर सर्च और स्क्रॉल करने के वीडियो वायरल हो गए हैं।
रिपब्लिकन पार्टी के विवादित समलैंगिक नेता जॉर्ज सैंटोस ने भी वायरल वीडियोज पर चुटकी ली। सैंटोस ने लिखा कि ‘ग्रिंडर ऐप के एग्जीक्यूटिव रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन को ‘ग्रिंडर सुपर बाउल’ कह रहे हैं।’
बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान ग्रिंडर ऐप ने पहले भी ट्रैफिक में इजाफा देखा है। 2016 में ओहियो के क्लीवलैंड में आयोजित रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन के समय भी ऐसा हुआ था। ग्रिंडर ने उस समय दावा था कि उसके ऑनलाइन यूजर्स की संख्या में 120 प्रतिशत का इजाफा देखा गया था। न्यूयॉर्क पोस्ट ने उस समय लिखा था कि पूरे इवेंट के दौरान मेल एस्कॉर्ट्स की भारी मांग थी।
दिलचस्प ये है कि रिपब्लिकन पार्टी के नेता अपने कार्यक्रमों में LGTBQ+ समुदाय के खिलाफ कड़े कानूनों की वकालत करते हैं। और फिर बाहर निकलकर हुकअप के लिए पार्टनर की तलाश करते हैं।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
46 mins agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
1 hr agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
9 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
12 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
16 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
17 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
19 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
21 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines