नई दिल्ली: बलूचिस्तान के क्वेटा में सड़क किनारे एक दुकान पर अज्ञात हमलावरों ने ग्रेनेड से हमला किया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज पास के एक अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर है। घटना गुरुवार रात क्वेटा के ज्वाइंट रोड इलाके की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस दुकान पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ग्रेनेड फेंका, वहां पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज और अन्य सजावट का सामान बेचा जा रहा था। उधर, घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी भी उग्रवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पुलिस ने सभी जांच चौकियों पर सुरक्षा कड़ी की
इस बीच पुलिस ने हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सभी जांच चौकियों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और ड्यूटी टाइमिंग के दौरान हेलमेट और बुलेटप्रूफ जैकेट दोनों पहनने का आदेश दिया गया है। साथ ही ड्यूटी के समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल के खिलाफ भी चेतावनी दी गई है।
पिछले हफ्ते भी क्वेटा में हुआ था हमला
पिछले हफ्ते इसी तरह की एक घटना में क्वेटा के तुरबत स्टेडियम के बाहर हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए थे। विस्फोट शहर के एयरपोर्ट रोड पर उस समय हुआ था जब दो स्थानीय टीमों के बीच फुटबॉल स्टेडियम में मैच चल रहा था। धमाके के बाद फायरिंग हुई थी जिससे स्टेडियम में दहशत फैल गई।
बता दें कि ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटे बलूचिस्तान में लंबे समय से हिंसक विद्रोह हो रहे हैं। बलूच विद्रोही समूहों ने पहले भी 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजनाओं को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
3 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
3 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
5 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
13 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
14 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
22 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines