Greater Manchester: ग्रेटर मैनचेस्टर के 57 साल के शख्स को बलात्कार के केस में 17 साल की सजा हो गई। गिरफ्तार होने के बाद से सजा होने तक शख्स ने खुद को निर्दोष बताया। दोषी साबित होने के बाद भी शख्स अपनी बेगुनाही के लिए लड़ता रहा, आखिरकार कोर्ट ने अब उसे निर्दोष माना और करीब 20 साल बाद एंड्रयू मैल्किंसन ने कानूनी लड़ाई जीत ली। डेली मेल के मुताबिक, मैल्किंसन को हर्जाने के रूप में एक मिलियन पाउंड (करीब 10.51 करोड़ रुपए) मिलेंगे। हालांकि उनके वकील ने बताया कि इसके लिए मैल्किंसन को इंतजार करना होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेटर मैनचेस्टर में एक महिला के साथ बलात्कार के दोषी पाए जाने के बाद 2003 में एंड्रयू मैल्किंसन को सजा सुनाई गई। बुधवार को उन्होंने काफी जद्दोजहद के बाद 20 साल पुराने मामले में खुद को निर्दोष साबित करने में सफल हुए। कहा जा रहा है कि गलत सजा के लिए उससे मिलने वाली रकम में से जेल में खाने और रहने के लिए कुछ राशि काट ली जाएगी।
मैल्किंसन ने द टेलिग्राफ से बातचीत में कहा कि गलत तरीके से जेल में बंद होने के कारण उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये बहुत गंभीर है कि मुझे गलत तरीके से जेल के रहने के बावजूद खाने और रहने के लिए भुगतान करना होगा। वहीं, जेल विभाग की मानें तो मुआवजे में कटौती तब की जा सकती है, जब जिन लोगों को गलत तरीके से कैद शख्स ने हिरासत में रहने के दौरान अपने खाने और रहने की लागत पर आने वाले खर्च में बचत की हो।
पहचान के आधार पर हुई थी जेल
एंड्रयू मैल्किंसन की गिरफ्तारी और दोषसिद्धि सिर्फ उनके पहचान के आधार पर हुई थी। उन्हें दोषी साबित करने के लिए पुलिस के पास कोई भी डीएनए सैंपल नहीं था। फोरेंसिक की ओर से रखे गए एक डीएनए नमूने का परीक्षण किया गया और पिछले अक्टूबर में एक अन्य व्यक्ति से जुड़ा हुआ पाया गया। इसके बाद मैल्किंसन के निर्दोष साबित होने के चांस और बढ़ गए। उधर, जिस शख्स से डीएनए सैंपल मैच हुए थे, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पकड़े गए दूसरे आरोपी पर बलात्कार का आरोप लगाया जाएगा या नहीं, इस पर फैसले का इंतजार है।
मैल्किंसन के वकील एडवर्ड हेनरी केसी ने कहा कि ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस (जीएमपी) ने कोर्ट के फैसले और उनके मुवक्किल की दोषी साबित होने के बाद पीड़िता के कपड़े नष्ट कर दिए थे। वहीं, सहायक मुख्य कांस्टेबल सारा जैक्सन ने कहा कि हमें खेद है कि मैल्किंसन एक ऐसे अपराध के लिए दोषी ठहराए गए और 17 साल की सजा काटी जो उन्होंने किया ही नहीं था। वहीं, ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस की माफी पर मिल्किंसन ने कहा कि बिना जवाबदेही के माफ़ी का अब कोई मतलब नहीं है।
संबंधित खबरें
'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
6 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
6 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
12 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
13 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
14 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
16 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
17 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
19 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines