71 Lakh Rupees Free: अगर आप भी विदेश में रहना चाहते हैं और बिना काम किए 71 लाख रुपये पाने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए बेहतर मौका है। यूरोप के उत्तर-पश्चिम और ग्रेट ब्रिटेन के पश्चिम में स्थित देश आयरलैंड यह मौका दे रहा है। यहां की सरकार ने अपने कुछ द्वीपों पर जनसंख्या बढ़ाने के लिए अन्य देशों के लोगों से आवेदन मांगा है। सफल उम्मीदवारों को आयरलैंड की सरकार 71 लाख रुपये प्रदान करेगी।
खूबसूरत देशों में शुमार है आयरलैंड
अगर आप भी 71 लाख रुपये पाने के इच्छुक हैं तो आगामी 30 अगस्त तक gov.ie पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आयरलैंड द्वीप को दो भागों में विभाजित किया गया है। आयरलैंड द्वीप महाद्वीपीय यूरोप के उत्तर-पश्चिम और ग्रेट ब्रिटेन के पश्चिम में है। आयरलैंड गणराज्य के रूप में भी जाना जाता है।
आवेदक को खरीदनी होगी संपत्ति
बता दें कि आयरलैंड विश्व के खूबसूरत देशों में शुमार है और वहां की सरकार फिलहाल कुछ द्वीपों पर जनसंख्या बढ़ाना चाहता है। बसावट तेजी से हो, इसके लिए आयरलैंड की सरकार एक स्कीम लेकर आई है। इसके अंतर्गत सरकार यहां पर लोगों को बसाने के लिए 71 लाख रुपये दे रही है। आयरलैंड सरकार की इस स्कीम का सीधा सा मकसद अपने 30 द्वीपों पर बेकार पड़ी संपत्ति को इस्तेमाल करना है। यह फिलहाल कई वर्षों के खाली पड़ी है।
ऑफिस के लिए लेट होने पर यहां एंबुलेंस का करते हैं यूज, जानें इस देश की अनसुनी-अनोखी बातें
इसमें सबसे बड़ी शर्त यह है कि यहां पर आपको रिहायशी संपत्ति भी खरीदनी होगी। जिस संपत्ति को आप खरीदें उसका निर्माण वर्ष 1993 से हुआ हो और कम से कम 2 साल से खाली हो। वहीं, स्कीम में मिलने वाले 71 लाख रुपये का इस्तेमाल लोग मरम्मत करवाने समेत अन्य खर्चों के लिए कर सकते हैं।
इन कागजात की होगी जरूरत
आयरलैंड की इस स्कीम में आगामी 30 अगस्त तक आवेदन करना होगा। इसके लिए gov.ie पर पूरी जानकारी दी गई है। इसके लिए निवास प्रमाणपत्र, इनकम प्रूफ, वर्क एक्सीरियंस, वीजा, आयु प्रमाणपत्र के साथ शैक्षणिक योग्यताओं के प्रमाणपत्र भी जरूरी हैं।
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
5 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
6 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
7 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
11 hrs agoLIVE: नक्सल मुक्ति अभियान के नायकों को सम्मान, विशेष ट्रेन से गुजरात रवाना
13 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
14 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
22 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines