‘Sone Ka Chawal’ Controversy : दुनिया में गोल्डन राइस के उत्पादन को लेकर विवाद चल रहा है। गोल्डन राइस जीएम तकनीक से बनी धान की एक किस्म है, जिसका रंग हल्दी जैसा है। इस धान की किस्म में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए मौजूद है। फिलीपींस की एक अदालत ने गोल्डन राइस के उत्पादन पर रोक लगा दी है। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI) और कृषि विभाग-फिलीपींस चावल अनुसंधान संस्थान (PhilRice) ने दो दशक में इस बायो फोर्टिफाइड अनाज को विकसित किया।
क्यों जरूरी है विटामिन-ए
लोगों के अंदर विटामिन-ए बहुत जरूरी है। विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बनाए रखने, हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती, खून में कैल्सियम का स्तर सही बनाए रखने में मदद करने के साथ ही शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। इंसान के अंदर खुद विटामिन-ए नहीं बनता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए लोग दूध, नॉनवेज और लाल, नारंगी, पीले रंग की सब्जियों एवं फलों का सेवन करते हैं। इन चीजों में मौजूद बीटा कैरोटिन को विटामिन-ए में बदला जाता है।
यह भी पढ़ें : इस तानाशाह ने बना दिया था Cannibal Island, एक-दूसरे को खाने के लिए मजबूर किए जाते थे कैदी
फिलीपींस में क्यों लगी रोक
गोल्डन राइस विवाद और विरोध के जाल में उलझा जा रहा है। छोटे किसानों और पर्यावरण समूहों सहित आलोचकों का कहना है कि गोल्डन राइस के उत्पादन से पारंपरिक कृषि पद्धतियां बाधित हो सकती हैं, जैव विविधता को खतरा पहुंच सकता है। इस बीच फिलीपींस की एक अदालत ने कमर्शियल प्रोडक्शन के लिए बॉयो सेफ्टी को रद्द करके गोल्डन राइस के उत्पादन को बड़ा झटका दिया है।
यह भी पढ़ें : बड़े दिल वाली! PM मेलोनी, 30 दिन के बच्चे की जान बचाने के लिए भेजा सेना का प्लेन
गोल्डन राइस के उत्पादन पर छाया संकट
ग्रीनपीस जैसे ग्रुप ने अदालत के इस फैसले को अपनी जीत मानी है। ये ग्रुप कृषि में आनुवंशिक रूप से परिवर्तित जीव (जीएमओ) के प्रसार के खिलाफ अभियान चला रहा था। अब सुनहरे चावल के उत्पादन पर संकट छा गया।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली की गफ्फार मार्केट में दुकान में लगी आग, 22 गाड़ियों ने बुझाई
2 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
3 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
3 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
3 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
4 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
12 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
14 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
15 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
16 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines