German Girl Shani Louk Not Killed By Hamas Terrorists She Is Alive: जर्मनी की 22 साल की शनि लौक की मां रिकार्डा का दावा है कि उनकी बेटी हमास के आतंकियों का शिकार नहीं बनी है। रिकार्डा के मुताबिक, शनि लौक जिंदा है और हमास के एक अस्पताल में उसका इलाज जारी है। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हमास के आतंकियों ने जर्मनी की टैटू आर्टिस्ट शनि लौक को न्यूड कर सड़क पर उसका परेड कराया, फिर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी।
जर्मन समाचार आउटलेट डेर स्पीगल की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी की 22 साल की युवती शनि लौक की मां ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी बेटी जीवित है। मंगलवार को इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में शनि की मां रिकार्डा लौक ने कहा कि गाजा पट्टी में एक पारिवारिक मित्र ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी हमास अस्पताल में जीवित है। उन्होंने जर्मन सरकार से शनि को सुरक्षित निकालने में मदद करने का आग्रह किया।
वीडियो में क्या कह रही हैं रिकार्डा?
शनि की मां रिकार्डा ने खुद बनाए गए वीडियो में कहती हैं कि अब हमारे पास जानकारी है कि शनि जीवित है लेकिन उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है और उसकी हालत गंभीर है। हम जर्मन सरकार से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को अधिकार क्षेत्र के सवाल पर बहस नहीं करनी चाहिए। शनि को गाजा पट्टी से बाहर निकालने के लिए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
जर्मन समाचार आउटलेट डेर स्पीगल ने बताया कि जिस पारिवारिक मित्र ने शनि के परिवार को उसके जीवित होने का संदेश भेजा था, उसे खुद अस्पताल में उससे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। बता दें कि शनि लौक पिछले शनिवार को गाजा पट्टी के करीब ‘ट्राइब ऑफ सुपरनोवा’ नाम के म्यूजिक कंसर्ट में पहुंची थी। इसी दौरान हमास के आतंकियों ने हमला कर दिया। शनि को हमास के आतंकवादियों ने पकड़ लिया था और एक पिकअप ट्रक के पीछे सड़कों पर घुमाया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था।
गाजा में आखिरी बार यूज किया गया था शनि का क्रेडिट कार्ड
हाल ही में एक इंटरन्यू में शनि के परिवार ने कहा कि उन्हें उसके बैंक से जानकारी मिली थी कि उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल गाजा में किया गया था, जिससे संकेत मिलता है कि उसे लूट लिया गया होगा। बता दें कि इजराइल-हमास के बीच जारी संघर्ष में अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
3 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
8 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
15 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
16 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
18 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines