Hindu Heritage Month Georgia: दुनियाभर में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग मौजूद हैं। इस धर्म के मानने वाले लोगों का कई देश की सरकारें सम्मान करती हैं। इसी क्रम में अमेरिकी राज्य जॉर्जिया ने अपनी प्रगति में हिंदू अमेरिकी समुदाय के योगदान की वजह से अक्टूबर महीने को ‘हिंदू हैरिटेज मंथ’ घोषित किया है।
जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि अक्टूबर का महीना हिंदू संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का जश्न मनाते हुए मनाया जाएगा। अक्टूबर में नवरात्रि और दिवाली जैसे प्रमुख हिंदू त्योहार शामिल हैं।
जॉर्जिया की जीवन शक्ति में जबरदस्त योगदान
जॉर्जिया के गवर्नर ने घोषणा करते हुए कहा- “हिंदू विरासत, संस्कृति, परंपराएं और मूल्यों से जीवन की कई समस्याओं का समाधान मिलता है। यह उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और चिंतन के स्रोत के रूप में काम करता है, जो मार्गदर्शन के लिए हिंदू धर्म की शिक्षाओं की ओर देखते हैं।”
इसमें आगे कहा गया कि हिंदू धर्म के दुनियाभर में एक अरब अनुयायी हैं। अमेरिका में इसके लगभग 30 लाख अनुयायी हैं। जीवंत हिंदू अमेरिकी समुदाय ने अपने नागरिकों के जीवन को समृद्ध करके जॉर्जिया की जीवन शक्ति में जबरदस्त योगदान दिया है।”
अमेरिका में उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (COHNA) ने इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए गवर्नर कैम्प को धन्यवाद दिया। बता दें कि जॉर्जिया असेंबली ने इस साल की शुरुआत में हिंदूफोबिया’ की निंदा की थी। असेंबली ने पहला प्रस्ताव पारित किया था, जिससे वह ऐसा करने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया।
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
7 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
12 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
15 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
15 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
16 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
1 day ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines