China Restaurant Explosion: उत्तर पश्चिमी चीन के बारबेक्यू रेस्तरां में विस्फोट से 31 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि रेस्तरां में गैस लीक होने की वजह से विस्फोट हुआ है। धमाके में लोगों की मौत के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों से घायलों के इलाज को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चीन के उत्तर-पश्चिमी निंग्ज़िया क्षेत्र में बुधवार रात एक गैस विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई। घटना ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों से ठीक पहले बुधवार की शाम के दौरान निंग्ज़िया के एक बारबेक्यू रेस्तरां में हुई।
उत्सव की तैयारी में जुटे थे, तभी हुआ धमाका
विस्फोट लगभग रात 8:40 बजे एक व्यस्त सड़क पर हुआ, जब लोग उत्सव की तैयारी में एकत्र हुए थे। इस क्षेत्र में अच्छी खासी मुस्लिम आबादी है। गुरुवार को सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट का मुख्य कारण प्रथम दृष्टया रेस्तरां में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस टैंक से रिसाव प्रतीत होता है।
सिन्हुआ ने यह भी बताया कि 7 लोगों को झुलसने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि झुलसे लोग कांच के टूटने से भी घायल हुए हैं। बता दें कि चीन में गैस और रासायनिक विस्फोटों से जुड़ी घटनाएं आम हैं। 2015 में उत्तरी बंदरगाह शहर तियानजिन में एक के बाद एक विस्फोट से 173 लोगों की जान चली गई थी।
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव; 2 साल से हो रहे थे आंदोलन
2 mins agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
1 hr agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 hr agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
11 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
19 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
21 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
23 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines