G20 Summit PM Modi Joe Biden Meet : जी20 के 18वें शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है। 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनियाभर के सबसे ताकतवर देशों के सबसे ताकतवर नेता दिल्ली पहुंचने वाले है। इसी कड़ी में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) 7 सितंबर को नई दिल्ली पहुंच रहे है।
अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन पहली बार भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इसके एक दिन बाद 8 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
व्हाइट हाउस ने कहा है कि जो बाइडन सात सितंबर यानी गुरुवार से भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो आठ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान जो बाइडन G20 समूह के नेतृत्व की सराहना भी करेंगे।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार इसके अगले दिन 9 और 10 सिंतबर को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान G 20 सदस्य देशों के आला नेता स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन समेत अन्य अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
आपको बता दें कि 1999 में स्थापित जी 20 के समूह में 19 देश शामिल हैं। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, जापान, ब्राजील, जर्मनी, भारत, कनाडा, चीन, रूस, फ्रांस, जर्मनी, यूके, इंडोनेशिया, इटली, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और यूरोपीय संघ।
यह भी पढ़े- सफलता की एक और इबारत लिखने की तैयारी में ISRO, जानें क्या है मिशन शुक्रयान
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
2 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
9 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
10 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
18 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
20 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
21 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 day agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines