नई दिल्ली: इंडोनेशिया के बाली में वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन मंगलवार से शुरू हुआ। इस सम्मेलन में दुनियाभर के शीर्ष नेता अगले दो दिनों में कोविड-19 महामारी और हाल ही में यूक्रेन में रूस के युद्ध के कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। शिखर सम्मेलन के औपचारिक उद्घाटन से पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने बाली में भारतीय प्रवासियों की एक सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को गहरा करने में प्रवासियों की भूमिका पर चर्चा की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा- इंडोनेशिया आकर हर भारतीय अपनापन महसूस करता है। इंडोनेशिया से हमारा हजारों साल का रिश्ता है।
बढ़ती रक्षा क्षमता दुनिया को मंत्रमुग्ध कर रही है
पीएम मोदी ने आगे कहा- भारत अब भव्य लक्ष्य निर्धारित कर रहा है। उन्हें प्राप्त करने के लिए समर्पित रूप से काम कर रहा है। संकल्प से सिद्धि का यही एकमात्र मंत्र 21वीं सदी के भारत के लिए प्रेरणा का काम करता है। रक्षा के क्षेत्र में भारत दशकों से आयात पर निर्भर था लेकिन अब हम विस्तार कर रहे हैं और अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं। ब्रह्मोस मिसाइल हो या तेजस फाइटर, हर बढ़ती रक्षा क्षमता अब दुनिया को मंत्रमुग्ध कर रही है।
जो बाइडेन, ऋषि सुनक और इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात
पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कई अन्य वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की। पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात भी चर्चा में रही।
यहां उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 महामारी, यूक्रेन के घटनाक्रम और इससे जुड़ी वैश्विक समस्याओं ने दुनिया में तबाही मचाई है। उन्होंने अफसोस जताया कि वैश्विक आपूर्ति श्रंखला “बर्बाद” हो गई है। इंडोनेशिया में बैठक के बाद भारत ग्रुप ऑफ 20 की अध्यक्षता एक साल के लिए संभालेगा।
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
1 hr agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
1 hr agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
4 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
6 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
6 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
9 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines