हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

France: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, देखें Video

France Crime News: फ्रांस में एक कैदी को जेल ले जाया जा रहा था जब गाड़ी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया और कैदी को आजाद करा ले गए। घटना में 3 पुलिसकर्मियों के मारे जाने और 2 के घायल होने की खबर है। अपराधियों की तलाश की जा रही है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी इस घटना पर शोक जताया है।

विज्ञापन
Representative Image (Pixabay)

Gunmen Attacked Prison Van In France : फ्रांस में मंगलवार को बंदूकधारी हमलावरों ने जेल के एक वाहन को निशाना बना लिया जिससे एक कैदी को जेल ले जाया जा रहा था। घटना में कम से कम 3 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है। हमलावर अपने इरादे को अंजाम देने में सफल रहे और गैंग के लीडर कैदी को आजाद करा ले गए। रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार की सुबह नॉरमैंडी में हुई। यहां एक कैदी को रूएन शहर से एवरेक्स ले जाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार इस दौरान दो वाहनों से कुछ लोग आए और पुलिस वैन को टक्कर मार दी। यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोग इन वाहनों में सवार थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि दोषियों को ढूंढने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

दोषियों की तलाश में जुटी स्पेशल पुलिस फोर्स

फ्रांस के जस्टिस मिनिस्टर एरिक ड्यूपॉन्ड मोरेटी ने भी इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि क्राइसिस सेल एक्टिव कर दिया गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल पुलिस फोर्स को काम पर लगाया गया है। इसके अलावा ऐसी परिस्थितियों के लिए बनाया गए एक स्पेशल ऑपरेशन प्लान को भी लॉन्च कर दिया गया है।

कैदी को सुनाई गई थी 18 महीने जेल की सजा

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस कैदी को आजाद कराया गया है उसकी पहचान मोहम्मद ए को रूप में हुई है। 30 साल के मोहम्मद को साल 2019 में हुई लूट की घटनाओं में पिछले सप्ताह दोषी ठहराया गया था और 18 महीने कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा उसके खिलाफ ड्रग ट्रैफिकिंग से जुड़ी साल 2022 में हुई एक हत्या का आरोप भी लगाया गया था। पुलिस मोहम्मद का पता लगाने की कोशिश में भी जुटी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आज भी अनसुलझी हैं दूसरे विश्व युद्ध की 5 अनोखी Mysteries

ये भी पढ़ें: खतरनाक सौर तूफान के बाद आने वाला है Radiation Storm

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे खतरनाक पदार्थ, देखने से ही हो सकती है मौत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola