हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

चीन पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, शी जिनपिंग से मुलाकात की

विज्ञापन
Emmanuel Macron

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमौनुएल मैक्रों चीन के दौरे पर हैं। इमैनुएल मैक्रों और चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग ने औपचारिक मुलाकात की। इस बात की जानकारी एएफपी की ओर से साझा की गई है। मैक्रों ने राजधानी में एक भाषण में कहा कि बीजिंग संघर्ष में शांति का रास्ता खोजने में “प्रमुख भूमिका” निभा सकता है और चीन की “संकल्प के लिए प्रतिबद्ध होने की इच्छा” का स्वागत किया।

तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर बुधवार को पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति ने राजधानी में सत्ता के केंद्र ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल के बाहर शी जिंनपिंग से हाथ मिलाया। एएफपी के एक पत्रकार ने कहा कि शी ने चीनी और फ्रांसीसी झंडों से सजे एक विशाल रेड कार्पेट पर अपने मेहमान का स्वागत किया, जबकि देशों के राष्ट्रगान बज रहे थे। यूक्रेन में शांति स्थापित करने में मदद के लिए चीन पर पश्चिमी दबाव बढ़ रहा है। हालांकि बीजिंग आधिकारिक तौर पर तटस्थ है, लेकिन शी ने कभी भी रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की।

और पढ़िए – US on China: अरुणाचल में 11 जगहों के नाम बदलने पर अमेरिका भड़का, चीन से कहा- ये भारत का अभिन्न अंग

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बैठक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, “चीन और फ्रांस के पास मतभेदों और प्रतिबंधों को पार करने की क्षमता और उत्तरदायित्व है, क्योंकि दुनिया गंभीर ऐतिहासिक परिवर्तनों से गुजरती है।” हालांकि बीजिंग आधिकारिक तौर पर तटस्थ है, लेकिन शी ने कभी भी रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की।

विज्ञापन
और पढ़िए – Donald Trump: मैनहट्टन कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति, न्यूयॉर्क में ट्रंप टावर के बाहर जुटे समर्थक

मैक्रों के साथ यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी चीन दौरे पर गए हैं। यूक्रेन में शांति और अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के हल में साझेदारी के साथ-साथ इस यात्रा के दौरान मैक्रों दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को भी मजबूती देंगे। यात्रा के दौरान फ्रांसीसी और चीनी कंपनियों के बीच कई बड़े सौदों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola