Frank Caprio Last Video Viral: ‘दुनिया के सबसे दयालु जज’ के नाम से मशहूर फ्रैंक कैप्रियो का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में अमेरिका के रोड आइलैंड में एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे पिछले डेढ़ साल से पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे और कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल के बेड से आखिरी समय में उन्होंने एक वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग आगे से आगे खूब वायरल कर रहे हैं।
क्या कहा फ्रैंक कैप्रियो ने वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जज फ्रैंक कैप्रियो ने कहा कि पिछले साल मैंने आप सभी से कहा था कि मेरे लिए दुआ करना। जाहिर-सी बात है कि आप लोगों ने मेरे लिए दुआ की भी होगी। क्योंकि उन दिनों मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रहा था। एक बार फिर मैं अस्पताल में हूं और इस बार उम्मीदें काफी कम हैं, फिर भी कहना चाहूंगा कि मेरे लिए दुआ करना। मुझे अपनी दुआओं में याद रखना। शायद अगला वीडियो न बना पाऊं, इसलिए अलविदा दोस्तो, बस मुझे याद रखना।
बेहद गरीब परिवार में जन्मे थे कैप्रियो
बता दें कि अमेरिका के जज और पॉलिटिशन फ्रैंक कैप्रियो 38 साल तक जज रहे। वे बेहद गरीब परिवार थे। उनका परिवार इतालवी मूल का था। उनके पिता फल-सब्जियां और दूध बेचा करते थे। कैप्रियो खुद पढ़ाई का खर्चा निकालने के लिए बर्तन धोते थे और लोगों के जूते पॉलिश करते थे। उन्होंने अखबार तक बांटे और वे रात में पढ़ाई करते थे। रात में पढ़ाई करके ही उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने लॉ की थी और 1985 में अपना वकालत का करियर शुरू किया था। उन्होंने रोड आइलैंड की प्रोविडेंस म्यूनिसिपल कोर्ट को अपने जीवन के 38 साल दिए।
कैंसर की बीमारी के चलते हुआ निधन
बता दें कि फ्रैंक कैप्रियो दिसंबर 2023 से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी कीमोथेरेपी तक हो चुकी थी, लेकिन उम्र ज्यादा होने के कारण वे रिकवर नहीं कर पाए। फ्रैंक कैप्रियो दुनिया के सबसे दयालु जज के नाम से दुनियाभर में मशहूर थे, क्योंकि वे बेहद मानवीय तरीके से सहानुभूति के साथ बात करते हुए फैसला सुनाते थे और लोगों को माफ कर दिया था। उनका मजाकिया अंदाज कोर्टरूम के अंदर के माहौल को खुशनुमा बना देता था। कोर्टरूम में सुनवाई करते हुए के उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
नवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर हो सकती है बात?
3 mins agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 hr ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
11 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
17 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
23 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines