हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बच्चों के हाथ से छिनेगा मोबाइल! फ्रांस में 15 साल की उम्र तक यूज नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया

फ्रांस की सरकार ने ये फैसला बच्चों में बढ़ते मानसिक स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए लिया गया है. UNESCO की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप में 40% से अधिक किशोर रोजाना 3 घंटे से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं जिससे चिंता, अवसाद और नींद संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं.

विज्ञापन
फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया यूज पर बैन.

ऑस्ट्रेलिया की राह पर चलते हुए, फ्रांस भी अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने जा रहा है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार एक नया मसौदा कानून लेकर आई है. इसके तहत 1 सितंबर 2026 से फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट रखना या इस्तेमाल करना गैरकानूनी हो जाएगा.

फ्रांस की सरकार ने ये फैसला बच्चों में बढ़ते मानसिक स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए लिया गया है. UNESCO की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप में 40% से अधिक किशोर रोजाना 3 घंटे से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं जिससे चिंता, अवसाद और नींद संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं.

यह भी पढ़ें : क्या है ऑस्ट्रेलिया का वो नया कानून, जो 16 साल तक के बच्चों के सोशल मीडिया पर लगाता है बैन, जानें कैसे करेगा ये काम

विज्ञापन

फ्रांस में पहले से ही 3 साल तक के बच्चों के लिए Tablet बैन है. सोशल मीडिया को लेकर टेक कंपनियों को नये नियम का पालन करना होगा, अन्यथा जुर्माना लगेगा.

कानून में दो मुख्य प्रावधान

  • किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए 15 साल से कम उम्र के नाबालिगों को अपनी सेवाएं देना अपराध माना जाएगा.
  • अभी तक फ्रांस में केवल प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में फोन बैन था, लेकिन अब इसे हाई स्कूलों में भी अनिवार्य कर दिया जाएगा.

राष्ट्रपति मैक्रों सरकार का कहना है कि बच्चों को ‘डिजिटल स्क्रीन के जहर’ से बचाना उनकी बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 से 18 साल के बच्चों के लिए रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक ‘डिजिटल कर्फ्यू’ लगाने पर भी विचार हो रहा है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के बाद फ्रांस दूसरा बड़ा देश

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए दुनिया का पहला सोशल मीडिया बैन कानून पारित किया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र का बच्चा सोशल मीडिया यूज नहीं कर सकता.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola