France Recognises Palestinian Statehood: संयुक्त राष्ट्र की बैठक में फ्रांस ने भी फिलिस्तान राज्य की मांग को उजागर कर दिया है. उन्होंने फिलिस्तनियों को राज्य का हक देने पर कहा है कि ये उनका अधिकार है न ही कोई इनाम. ऐसा करने के पीछे उनकी मनशा शांति की बहाली करना बताया जा रहा है. फ्रांस द्वारा उठाया गया यह कदम फिलिस्तीन राज्य अधिकार की प्राप्ति के लिए ग्लोबल लेवल पर मजबूती देगा. ऐसा संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान किया गया है. इस आयोजन का मकसद इजरायल-फिलिस्तीन विवाद के टू-नेशन समाधान के लिए नए स्तर पर समर्थन को बढ़ावा देना है.
UNGA मीटिंग में मैक्रों ने की घोषणा
फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन को राष्ट्र की मान्यता दे दी है. इस पर दुनिया के 140 नेताओं ने जोर-शोर से तालियां बजाकर उनके फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने बोला कि ‘मिडिल ईस्ट और इजरायलियों और फिलिस्तीनियों के बीच शांति के लिए मेरे देश की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता के अनुसार से मैं आज घोषणा करता हूं कि फ्रांस फिलिस्तीन राज्य को मान्यता देता है’.
‘फिलिस्तीन को राज्य की मान्यता देना उनका एक अधिकार’
UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी फिलिस्तीनियों के लिए राज्य के दर्जे की मांग को बल दिया है. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनियों को राज्य का अधिकार देना इनाम नहीं है बल्कि उनका हक है. गुटेरेस ने यह भी कहा कि फिलिस्तीन पर कब्जा और उनके अधिकारों को दबाना अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है. फिलिस्तीन को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देना जरूरी है, ताकि वहां के लोगों को न्याय और समान अधिकार मिल सकें.
इजरायल देगा जवाब
वहीं, दूसरी ओर इस्राइल और उसके समर्थक देशों का मानना हैं कि फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा देना गलत होगा, क्योंकि इससे चरमपंथी समूहों को ताकत मिल सकती है. नेतन्याहू सरकार ने भी इस फैसले का विरोध किया है और कहा है कि इससे हमास को ताकत मिलेगी. इजरायली पीएम नेतन्याहू का स्पष्ट कहना है कि हम जवाब देने में एकतरफा कदम भी उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-UNGA क्या है, ट्रंप का भाषण क्यों महत्वपूर्ण, क्या करेंगे कोई बड़ा ऐलान?
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
7 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
8 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
10 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
11 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
11 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
13 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
14 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
16 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
16 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines