Grounded plane with Indians leaves France : फ्रांस में पेरिस के पास मानव तस्करी के शक में एक विमान को रोका गया था और उसमें सवाल 300 से अधिक भारतीयों को हिरासत में ले लिया गया था। सोमवार की शाम वह विमान भारत के लिए रवाना हो गया। यह विमान कल भारत पहुंचेगा। फ्रांस की पुलिस की ओर से क्लीन चिट मिलने के बाद विमान ने उड़ान भरी।
यह विमान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से निकारागुआ जा रहा था। जानकारी के अनुसार ये भारतीय निकारागुआ से अमेरिका जाने वाले थे। विमान को इसलिए रोका गया था क्योंकि फ्रांस की पुलिस को सूचना मिली थी कि इसमें मानव तस्करी के संभावित विक्टिम हो सकते हैं। जिसके आधार पर यह एक्शन लिया गया।
इसे लेकर फ्रांस में भारत के दूतावास ने फ्रेंच सरकार और एयरपोर्ट को इस समस्या का जल्दी समाधान करने के लिए धन्यवाद भी कहा है। बता दें कि फ्रांस में इन यात्रियों के साथ दो दिन तक पूछताछ की गई और इसके बाद विमान को भारत जाने की इजाजत दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी भारतीय यात्री यूएई में काम करते हैं।
जानकारी के अनुसार विमान में सवार इन भारतीय यात्रियों में 11 नाबालिग भी हैं। जांच के दौरान सभी को एयरपोर्ट पर रोका गया और वहीं इनके रुकने-खाने की व्यवस्था भी की गई थी। विमान को भारत भेजने का फैसला तब लिया गया जब फ्रांस की एक अदालत ने कहा कि इन यात्रियों को और समय तक रोकना अवैध होगा।
ये भी पढ़ें: ये हैं अमेरिका के 10 सबसे असुरक्षित शहर, देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें: गाजा में चल रहबी जंग अभी रुकने वाली नहीं: नेतन्याहू
ये भी पढ़ें: क्यों उठ रही है ब्रिटेन के गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग?
ये भी पढ़ें: वह फिलस्तीनी बच्चा जिसके सपने मौत के बाद हुए सच
ये भी पढ़ें: इजरायल के बहाने भारत को निशाना बना रहे Houthi
ये भी पढ़ें: चीन फिर बना रहा अपना पुराना न्यूक्लियर टेस्ट बेस!
संबंधित खबरें
यूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
40 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
6 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
8 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
9 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
9 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines