नई दिल्ली: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सेना के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में चार जवान मारे गए हैं।
इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई आत्मघाती हमलावर के बारे में और जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।
इसके अलावा पाकिस्तानी सेना ने भी इस हमले को अंजाम देने वालों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। आईएसपीआर ने कहा है कि इस घटना के दोषियों को दंडित किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले 1 अगस्त को, बलूचिस्तान में बाढ़ राहत अभियान के दौरान एक वरिष्ठ कमांडर और पांच अन्य लोगों को ले जा रहा पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी लोग मारे गए थे। पाकिस्तानी सेना ने भी इसके पीछे किसी साजिश की आशंका जताई थी।
आईएसपीआर ने कहा कि हाल के महीनों में उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हमले और आतंकवादियों से मुठभेड़ की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
– इसी इलाके में 4 जुलाई को एक आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला किया था। 11 जवान घायल हो गए।
– 30 मई को रजमक इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को अपनी मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी थी। तीन सैनिक और तीन बच्चे मारे गए।
– 14 जुलाई को उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके के दत्ताखेल इलाके में पाकिस्तानी सेना के जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी. खुफिया इनपुट के आधार पर सेना ने ऑपरेशन शुरू किया था। 6 आतंकियों के साथ एक जवान शहीद हो गया।
– 15 मई को उत्तरी वजीरिस्तान के मीरान शाह इलाके में आत्मघाती हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे।
– 3 जून को उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया था।
वजीरिस्तान क्षेत्र की सीमा अफगानिस्तान से लगती है। इस क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना पर हमले आम हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
8 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
9 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
12 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
13 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
16 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines