Former YouTube CEO Susan Wojcicki Emotional Facebook Post: सोशल नेटवर्किंग साइट यूट्यूब की पूर्व CEO सुसन वोज्सिकी (Susan Wojcicki) 19 साल के बेटे की मौत होने से टूट गई हैं। मार्को ट्रॉपर का शव यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में उसके कमरे में मिला था। उसकी मौत ड्रग्स की ओवरडोज के कारण हुई थी।
वहीं मार्को के परिवार ने बेटे की मौत के बारे में दुनिया को खुलकर बताया। सुसन वोज्सिकी की ओर से उनकी मां एस्थर वोज्स्की (Esther Wojcicki) ने फेसबुक पोस्ट के जरिए मार्को ट्रॉपर (Marco Troper) के बारे में, उसकी ड्रग ओवरडोज से मौत के बारे में लिखा।
लोगों से घटना से सबक लेने की अपील
15 फरवरी यह फेसबुक पोस्ट लिखी गई थी, जिसमें लिखा था कि हमारे परिवार पर विपत्ति आई है। हम सब के प्यारे मार्को ट्रॉपर का निधन हो गया है। उसकी उम्र 19 साल थी। उसकी मौत ज्यादा नशा करने के कारण हुई, हालांकि अभी रिपोर्ट आनी बाकी है, लेकिन वह काफी दयालु, सभी से प्यार करने वाला, स्मार्ट, दिलचस्प और बेहतरीन इंसान था। वह यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। उसे मैथेमेटिक्स से पढ़ाई करने में मजा आ रहा था।
हॉस्टल में उसके बहुत सारे दोस्त थे। वह हम सभी को यूनिवर्सिटी और अपने दोस्तों के किस्से सुनाया करता था, लेकिन उसकी जिंदगी काफी छोटी थी। उसकी मौत होने से परिवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा है, उससे वे कभी निकल नहीं पाएंगे, लेकिन और ज्यादा दुखी तब हो जाते हैं, जब सोचते है कि मार्को जीवन के अनुभवों और अवसरों का फायदा उठाने में चूक गया। इस घटना से दूसरे लोगों को भी सबक लेना चाहिए।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 17 फरवरी को मार्को अपने हॉस्टल रूम में बेहोशी की हालत में मिला था। उसके दोस्तों ने देखा और हॉस्टल स्टाफ को बताया। हॉस्टल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने मार्को को मृत घोषित कर दिया। हालांकि उन्होंने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि मार्को की मौत ड्रग्स की ओवरडोज के कारण हुई, हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि मार्को कौन-सा नशा करता था, लेकिन उसके पोस्टमार्टम में नशे से मौत होने की पुष्टि हुई। वहीं पुलिस को मार्को की एक मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है, जो एक महीने में आएगी, ताकि पता चले कि मार्को के शरीर में कौन-सी ड्रग थी और कितनी मात्रा में थी?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
8 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
10 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
11 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
14 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
15 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
16 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
17 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
19 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines