नेपाल में 8 सितंबर को शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन अब धीमा पड़ने लगा है। लोगों के भीषण हंगामे के बाद 8 सितंबर को गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए। इसके बाद 9 सितंबर को दोपहर में केपी शर्मा ओली ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं। 10 सितंबर देर शाम ओली ने लिखित बयान जारी किया है। पहले तो पूर्व पीएम ओली ने पुलिस फायरिंग में मारे गए युवाओं को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आरोप लगाया कि मौजूदा आंदोलनों के पीछे की ताकतें युवाओं को विनाशकारी गतिविधियों के लिए भटका रही हैं और सरकारी दफ्तरों में आगजनी की घटनाएं सुनियोजित राजनीति का हिस्सा हैं।
नेपाल के शिवपुरी में ओली
पूर्व प्रधानमंत्री ओली ने 9 सितंबर को अपने मंत्रियों के साथ हेलीकॉप्टर के जरिए काठमांडू छोड़ दिया था। कयास लगाए जा रहे थे कि वह देश छोड़कर चले गए हैं। प्रदर्शनकारी भी लगातार पूर्व पीएम ओली को ढूंढ रहे हैं। अब उनकी जानकारी सामने आ गई है। पूर्व पीएम ओली शिवपुरी में हैं। वहां नेपाली सेना उनकी सुरक्षा कर रही है।
यह भी पढ़ें: नेपाल में Gen-Z ने चुना अपना नेता, पूर्व मुख्य न्यायाधीश Sushila Karki करेंगी आगे की वार्ताओं का प्रतिनिधित्व
युवाओं को दिया भावुक संदेश
पूर्व पीएम शर्मा ओली के कोई बेटा नहीं है, केवल एक बेटी है। इस पर बात करते हुए कि राजनीतिक संघर्ष के कारण उनके (ओली) अपने बच्चे नहीं हैं, पर पिता बनने की चाह कभी खत्म नहीं हुई। यह बात उन्होंने युवा प्रदर्शनकारियों के प्रति संवेदना जाहिर करने के लिए कही। इसके साथ ही ओली ने पुलिस फायरिंग में मारे गए युवाओं को श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें: नेपाल में सत्ता परिवर्तन के पीछे कौन, चीन या अमेरिका? जानें क्यों उठ रहे सवाल
युवाओं ने सुशीला कार्की को चुना नेता
हिंसक प्रदर्शन के बीच युवा प्रदर्शनकारियों ने 10 सितंबर को बैठक की। वर्चुअल बैठक में 7 हजार से ज्यााद लोगों के जुड़ने का दावा है। इसमें कई नेताओं पर चर्चा हुई। करीब 3000 से ज्यााद लोगों ने नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अपना अस्थाई नेता चुना है। कार्की ने भी युवाओं के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है।
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
6 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
16 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
19 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
20 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
22 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
23 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines