पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान की मौत की काफी अफवाहें फैल रही हैं। इमरान की बहनों को पिछले 23 दिनों से इमरान से नहीं मिलने दिया गया। साथ ही एक बहन को हिरासत में लेने की भी बात सामने आई थी। इसी सब बातों से इमरान खान की मौत की अफवाह को हवा मिल गई। मामले में अब जेल प्रशासन का बयान सामने आया है।
पूर्व पीएम इमरान खान पंजाब प्रांत के अदियाला जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने बताया कि इमरान खान जेल पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं भी मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें: आदियाला जेल: इमरान खान से पहले यहां कौन से VIP कैदी रहे? खबर फैलने के बाद अब कैसे हैं हालात
बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया में अफवाह चली थी कि PTI पार्टी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया है। अदियाला जेल प्रशासन ने इसको खारिज करते हुए कहा कि इमरान खान अभी भी जेल के अंदर ही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए जेल प्रशासन ने कहा कि इमरान खान की तबीयत बिल्कुल ठीक है।
यह भी पढ़ें: इमरान खान की मौत की खबर क्यों और कैसे फैली? इन 3 थ्योरीज ने दी अफवाहों को हवा
बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन पर भ्रष्टाचार और आतंकवाद से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। ये आरोप अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पद से हटाए जाने के बाद लगाए गए थे। इसी बीच रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री को पिछले कैदियों की तुलना में कहीं अधिक आरामदायक परिस्थितियों में रखा जा रहा है। आसिफ ने दोहराया कि उनके लिए जो भोजन आता है उसका मेनू देखिए यह तो किसी पांच सितारा होटल में भी उपलब्ध नहीं है।
पाकिस्तानी मीडिया में बताया गया था कि इमरान खान के पास टेलीविजन, व्यायाम उपकरण, डबल बेड और मखमली गद्दा उपलब्ध था। अपनी कैद को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हम ठंडे फर्श पर सोते थे, जेल का खाना खाते थे और जनवरी में हमारे पास केवल दो कंबल थे और गर्म पानी भी नहीं था।” उन्होंने पीटीआई नेताओं पर खान की स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर बताने का आरोप लगाया।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 hr agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
10 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines