Former PAK PM Imran Khan: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक और पूर्व पीएम इमरान खान ने रावलपिंडी की आदियाला जेल से पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए इमरान खान ने आशंका जाहिर की है कि अब सेना के लिए उनकी हत्या करना ही बाकी रह गया है। उन्होंने देश की खराब स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। इमरान ने कहा है कि देश लगातार नकदी के गंभीर संकट से जूझ रहा है। सरकार कुछ कर नहीं पा रही है, सिर्फ हंसी का पात्र बनी हुई है। भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते 71 साल के इमरान जेल में हैं। उन्होंने लेटर में कहा कि अगर उनको या उनकी पत्नी को कुछ हुआ, तो इसके लिए सेना प्रमुख असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे।
इमरान ने कहा कि आज देश खतरनाक राजनीतिक चौराहे पर है। सेना ने जितना हो सकता था, मेरे खिलाफ किया है। अब सिर्फ मेरी हत्या करना ही बाकी रह गया है। मेरी पत्नी बुशरा बीबी पर भी जुल्म किया जा रहा है। मैं गुलामी नहीं करूंगा, भले ही मार दिया जाऊं। मैं किसी से भी नहीं डरता, विश्वास मजबूत है। सेना ने पाक के अस्तित्व में आने के बाद 75 से भी अधिक सालों तक शासन किया है। सुरक्षा और विदेश नीति के मामलों में काफी हस्तक्षेप किया है।
सेना ने सभी आरोपों से किया इनकार
वहीं, सेना ने इमरान के सभी आरोपों को नकार दिया है। खान ने चेतावनी दी है कि देश 1971 के रास्ते पर चल रहा है। जब उसने बांग्लादेश (तब के पूर्वी पाकिस्तान) को खोया था। इस समय बलूचिस्तान में अलगाव और आतंक बढ़ रहा है। पाक के अंदर और अफगानिस्तान की सीमाओं पर लगातार हत्याएं हो रही हैं। खान ने कई और मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। कहा कि 8 फरवरी को उनके उम्मीदवार के पक्ष में मतदान हुआ था। लेकिन लोगों ने एकदम सेना के परिसर में हमला कर दिया। जिसके बाद नतीजों में हेरफेर किया गया। उन्होंने छह न्यायाधीशों का भी जिक्र किया, जिन्होंने मुख्य न्यायाधीश को लेटर लिखा था। इन लोगों ने आरोप लगाया था कि उनको लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
संबंधित खबरें
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
5 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
9 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
11 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
12 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
14 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
15 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
19 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
20 hrs agoक्राइम ब्रांच को सौंपा गया आशुतोष रांका-सौरव दास का केस- सूत्र
21 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines