पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के बारे में दुनिया को बताने के लिए अलग-अलग देशों में भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गए हुए हैं। रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल बेल्जियम की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद जर्मनी पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी के संघीय विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से भी मुलाकात की। इस बीच भारत के पूर्व उप NSA (नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर) पंकज सरन ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की।
साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को वहां से चलने वाले आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा है। इस दौरान उन्होंने भारत के प्रतिनिधिमंडल की जर्मनी यात्रा की भी सराहना की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के काम और भारत को पहलगाम आतंकी हमले पर जर्मनी से मिले मजबूत समर्थन की सराहना की।
जर्मनी और भारत का रिश्ता
पूर्व उप NSA पंकज सरन ने ANI से बात करते हुए कहा कि अगर यूरोप में कोई देश ऐसा है जिसके साथ भारत का रिश्ता सच में बढ़ रहा है, तो वह देश जर्मनी ही है। इस बात को जर्मन भी समझता है और भारत भी समझता है। 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकारी स्तर पर कई बार बातचीत हुई। इस दौरान जर्मनी की तरफ से बहुत जल्दी और सकारात्मक बयान थे। इसलिए जर्मनी के साथ भारत के अच्छे संबंध बन रहे हैं।
आतंकवाद की फंडिंग पर रोक
इस दौरान उन्होंने जर्मनी के साथ पाकिस्तान से पैदा होने वाले आतंकवाद की समस्या से निपटने के तरीके पर हुई चर्चा के बारे में बात करते हुए पंकज सरन ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी को सुझाव देते हुए कुछ बातों को हाइलाइट किया। इसमें आतंकवाद की फंडिंग पर गौर करना, डिप्लोमेटिक स्टेप पर गौर करना, आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक, एफएटीएफ और जीएसपी प्लस यूरोप की भूमिका पर गौर करना शामिल है। इन सभी बातों पर जर्मनी को एक खास भूमिका निभानी है।
यह भी पढ़ें: ब्राजील में BRICS पार्लियामेंट्री फोरम पर भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता, आतंकवाद पर साझा संकल्प
आतंकवाद पर पाकिस्तान को नसीहत
उन्होंने आगे कहा कि जर्मनी हमारे (भारत) संदेश को समझ गया है कि भारत उनसे क्या चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के लिए एक बहुत ही साफ संदेश है कि आप जानते हैं कि आतंकवाद से आपको कोई लाभ नहीं होने वाला है। इसलिए आपको इसे रोकना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ शब्द पर्याप्त नहीं हैं। उस पर काम भी बहुत जरूरी है। झूठे वादे करने के दिन खत्म हो गए हैं। अब पाकिस्तान को आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे देखने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
2 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
3 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
4 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
14 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
20 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines