Florida 3 years Old Girl Shoots Herself CCTV Surfaced: यह खबर एक सबक है। अक्सर जिनके पास लाइसेंसी असलहे होते हैं, वे घर में इधर-उधर रख देते हैं। लेकिन यह कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी बानगी फ्लोरिडा में देखने को मिली। यहां तीन साल की एक बच्ची ने सोफे पर लावारिस पड़ी पिस्टल को उठाया, तभी गलती से उसने खुद को गोली मार ली। यह भयावह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गनीमत रही कि सेरेनिटी नाम की बच्ची बच्ची की जान नहीं गई। हालांकि गोली लगने से उसका हाथ जख्मी हुआ। डॉक्टरों को सेरेनिटी की सर्जरी करनी पड़ी। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
दादी ने पोस्ट किया वीडियो
यह पूरी घटना बीते शनिवार की है। सेरेनिटा की दादी रॉबिन फुलर ने फेसबुक पर रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो पोस्ट किया है और इसे कैप्शन दिया है- ‘वीडियो जब मेरी पोती ने अपनी दादी के घर में खुद को गोली मार ली।’
Watch Video…
https://twitter.com/Nico00503/status/1707361864080937333
दादी के घर में खेल रही थी बच्ची
दरअसल, सेरेनिटा बीते शनिवार को 220वीं टेरेस के 11000 ब्लॉक में अपनी दादी के घर के लिविंग रूम में खेल रही थी। जबकि एक शख्स ऑरलैंडो यंग अपने लैपटॉप पर फुटबॉल देखने में मशगूल था। सेरेनिटी कूदकर सोफे पर बैठती है। इसके बाद वह पिस्टल उठा लेती है। तभी अचानक पिस्टल चल जाती है। गोली उसकी बांह में लगी और वह दर्द से चीखने लगी।
Florida News
ऑरलैंडो यंग कुछ देर के लिए सन्न रह जाता है। वह बच्ची को चीखते देख उसी मदद के लिए दौड़ता है। परिवार के अन्य सदस्य भी उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। यंग दूसरे व्यक्ति को खून रोकने के लिए गोली के घाव के चारों ओर बेल्ट लपेटने का निर्देश देता है। इसके बाद वह सेरेनिटी को लिविंग रूम से बाहर ले जाता है।
Florida News
अस्पताल में हुई सर्जरी
आख़िरकार सेरेनिटी को निकलॉस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई। उसे मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया और अब वह घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रही है। यंग पर अब बच्चे की उपेक्षा करने के आरोप का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Tashkent में एयरपोर्ट के पास भीषण विस्फोट, 30 किमी दूर मकानों की खिड़कियां टूटीं, सामने आया VIDEO
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 hr agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
3 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
3 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
8 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
8 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
18 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines