US Freezing Temperatures: क्रिसमस की छुट्टियों से पहले अमेरिका में ठंड ने कहर बरपा दिया है। गुरुवार को भारी बर्फबारी और जमा देने वाले तापमान के कारण 2,270 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गईं। बर्फबारी, बारिश, हवा और गला देने वाली ठंड के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका में हवाई यात्रा, बस और एमट्रैक यात्री ट्रेन सेवा पूरी तरह से बाधित हुई है।
फ्लाइट ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, एयरलाइंस ने गुरुवार को शाम 6 बजे तक 2,270 से अधिक, शुक्रवार के लिए लगभग 1,000 और शनिवार के लिए 85 उड़ानें रद्द कर दी। गुरुवार को शाम 6 बजे तक 7,400 से अधिक फ्लाइट्स देरी से गईं।
शिकागो और डेनवर सबसे ज्यादा प्रभावित
फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, शिकागो और डेनवर में ठंड का प्रभाव सबसे ज्यादा है। यहां लगभग एक चौथाई फ्लाइट्स के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई। साथ ही प्रत्येक हवाई अड्डे पर सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के एक नोटिस के अनुसार, गुरुवार को शिकागो के ओ’हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हर फ्लाइट औसतन 159 मिनट यानी करीब तीन घंटे की देरी से आईं और गईं।
और पढ़िए – ‘आपका पैसा निवेश है, दान नहीं’, अमेरिकी संसद में दहाड़े वोलोदिमीर जेलेंस्की
शाम 5 बजे के आसपास ओ’हारे में तापमान 9 डिग्री फ़ारेनहाइट (-13 सेल्सियस) तक गिर गया। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने हिमपात और जमा देने वाले कोहरे की सूचना दी। डलास लव, डलास-फोर्ट वर्थ, डेनवर और मिनियापोलिस हवाई अड्डों पर विमानों की सुरक्षित यात्रा के लिए डी-आइसिंग लिक्विड का छिड़काव किया गया।
यात्रियों से सामान्य समय से पहले पहुंचने की अपील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो फ्लाइट्स जाने के लिए निर्धारित हैं, उनके यात्रियों से परिवहन सुरक्षा प्रशासन हवाई अड्डे पर सामान्य से पहले पहुंचने की सिफारिश कर रहा है। उधर, इंटरसिटी बस सेवा के सबसे बड़े प्रदाता ग्रेहाउंड ने वेस्ट वर्जीनिया से लेकर मिनेसोटा तक एक दर्जन से अधिक शहरों को लिस्टेड किया है, जो प्रभावित हुए हैं।
और पढ़िए – Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति पुतिन बोले- जितनी जल्दी यूक्रेन में युद्ध खत्म हो, उतना अच्छा
अमेरिका की ट्रेन सर्विस प्रोवाइड कंपनी एमट्रैक ने कहा कि मौसम के चलते मिडवेस्ट और नॉर्थईस्ट में ट्रेनों के आने-जाने में देरी हो रही है। कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। अपने नोटिस में एमट्रैक ने कहा, “ट्रेनों में जिन यात्रियों का रिजर्वेशन कैंसिल हो रहा है, उन्हें अन्य दिनों में एडजस्ट किया जाएगा। ये भी कहा गया है कि अगर यात्री खुद रिजर्वेशन सेंटर पर कॉल कर बदलाव करा लेंगे तो उनसे किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 hr ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
7 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
14 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
17 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines