Spain Flash Flood : दक्षिण-पूर्वी स्पेन में अचानक से आई बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कें नदियां बन गईं और बाढ़ के पानी में तिनके की तरह कारें बह गईं। घरों और इमारतों में पानी भर गया। बाढ़ की चपेट में आने से 51 लोगों की जान चली गई और कई लोग लापता हो गए। रेस्क्यू टीम पानी में बह रहे लोगों को बचा रही है। वीडियो में देखें बाढ़ ने स्पेन में कैसे मचाई तबाही?
स्पेन के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में मंगलावर को कुछ ही घंटों में 12 इंच तक बारिश हुई, जिससे पूरे शहर में बाढ़ आ गई। वैलेंसिया की सरकार ने बुधवार को बताया कि इस बाढ़ में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ की तबाही मचाते हुए कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें सड़कों पर पानी बहता हुआ, दीवारें गिरती हुईं और कारें बहती हुईं नजर आ रही हैं।
हवाई उड़ानें भी प्रभावित
दक्षिण में मलागा प्रांत से लेकर पूर्व में वैलेंसिया तक बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। सड़क मार्ग से लेकर हवाई उड़ानें प्रभावित हैं। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और वैलेंसिया एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले 12 विमानों को अन्य शहरों की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। रेस्क्यू टीम ने कुछ शव भी बरामद किए हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट जारी
अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। स्पेन की मौसम विज्ञान एजेंसी एईएमईटी ने बताया कि पूर्वी और दक्षिणी स्पेन के कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और इस सप्ताह के अंत तक जमकर बादल बरसते रहेंगे।
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
1 hr agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
1 hr agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
1 hr agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
4 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
5 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
18 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
19 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
19 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines