Kathmandu (Nepal): नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा से लापता हुए 5 पर्वतारोहियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इन पर्वतारोहियों में भारत की बलजीत कौर भी शामिल हैं। वे अन्नपूर्णा के कैंप चार के ऊपर लापता हो गई थीं। उन्होंने 7363 मीटर की ऊंचाई से सिग्नल भेजे थे। इसके बाद उनके रेस्क्यू के लिए तीन हेलिकॉप्टर भेजे गए थे। बलजीत कौर को सुरक्षित अन्नपूर्णा केस कैंप में पहुंचाया गया है।
पायनियर एडवेंचर के अध्यक्ष पासंग शेरपा ने बताया कि बलजीत कौर को ठंड लग गई है। उन्हें सीआईडब्ल्यूईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: China Hospital Fire: चीन की राजधानी बिजिंग के अस्पताल में लगी भीषण आग, 21 की मौत, लोग खिड़कियों से कूदे
हिमाचल की रहने वाली हैं कौर
बलजीत कौर हिमाचल के जिला सोलन के ममलीग के एक सामान्य परिवार से हैं। पिता 2003 में एचआरटीसी ड्राइवर के पद से रिटायर हैं। मां गृहणीं हैं। शुरुआती रिपोर्ट में उनकी मौत की खबर आ रही थी। हालांकि बाद में अफसरों ने स्पष्ट किया कि उनकी मौत नहीं हुई, बल्कि लापता हैं।
Indian Climber Baljeet Kaur
बिना ऑक्सीजन सप्लीमेंट बनाया रिकॉर्ड
बलजीत कौर ने सोमवार की शाम 5:15 बजे दो शेरपा के साथ अन्नपूर्णा चोटी को फतेह किया है। उन्होंने यह सफलता बिना किसी सप्लीमेंट ऑक्सीजन के पाई है। इसके बाद ही वह लापता हो गई थीं। इस चोटी की ऊंचाई 8 हजार फीट है।
और पढ़िए – पूर्व PM इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा New Zealand में गिरफ्तार, ड्रग रैकेट में था शामिल
आयरिश पर्वतारोही की मौत, अनुराग मालू अभी लापता
अन्य पर्वतारोहियों में पाकिस्तान से शहरोज काशिफ, नैला कियानी और भारत से अर्जुन वाजपेयी का भी रेस्क्यू किया गया है। एक आयरिश पर्वतारोही नोएल हैना की मौत हुई है। कैंप चार से हैना के शव को काठमांडू लाया गया है। उत्तरी आयरलैंड के 10 बार के एवरेस्ट पर्वतारोही ने कल रात चोटी से लौटने के बाद कैंप IV में अंतिम सांस ली। वहीं, पांच शेरपाओं की एक टीम लापता भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू की तलाश भी कर रही है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
7 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
8 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
8 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
9 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
13 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
14 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
15 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
15 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
16 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines