न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी कुरान हाथ में लेकर पद की शपथ ली. वह ऐसा करने वाले पहले मेयर हैं. यह समारोह अंडरग्राउंड हुआ, इसमें ममदानी ने दो कुरान पर अपना हाथ रखकर शपथ ली. ममदानी से पहले ज्यादातर मेयरों ने बाइबिल पर शपथ ली थी. हालांकि, वहां शपथ के लिए किसी धार्मिक ग्रंथ का इस्तेमाल जरूरी नहीं है.
34 वर्षीय डेमोक्रेट ममदानी सिटी हॉल के नीचे एक लंबे समय से बंद सबवे स्टेशन में शपथ ली है. वह उस पद को संभालने वाले पहले मुस्लिम, पहले दक्षिण एशियाई और पहले अफ्रीकी मूल के व्यक्ति हैं.
ममदानी का अपने चुनाव प्रचार में आमजन के प्रमुख मुद्दों पर फोकस था. हालांकि, इस दौरान वो अपने इस्लाम धर्म को लेकर भी मुखर रहे. जिससे दक्षिण एशियाई और मुस्लिम वोटर्स के बीच एक समर्थन आधार तैयार हुआ.
ममदानी ने जिन दो कुरान पर अपना हाथ रखा, उनमें से एक उनके दादा की कुरान थी. दूसरी एक पॉकेट-साइज वर्जन थी, जो 18वीं सदी के अंत या 19वीं सदी की शुरुआत की बताई जा रही है.
यह कुरान न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी के ‘शॉम्बर्ग सेंटर फॉर रिसर्च इन ब्लैक कल्चर’ के कलेक्शन का हिस्सा है.
पॉकेट-साइज वाली कुरानी की पांडुलिपि आर्टुरो शॉम्बर्ग नाम के एक अश्वेत इतिहासकार को मिली थी. पांडुलिपि में कोई तारीख या हस्ताक्षर नहीं है. इसकी वजह से विद्वान यह अंदाजा नहीं लगा पाते कि यह कब की है. इसकी बाइंडिंग और लिपि के लिहाज से वे इसे ओटोमन काल के दौरान 18वीं सदी के अंत या 19वीं सदी की शुरुआत के आसपास की मानते हैं. माना जाता है कि यह उस इलाके से लाई गई है, जहां आज सीरिया, लेबनान, इजराइल, फिलिस्तीनी क्षेत्र और जॉर्डन है.
शपथ के बाद अब उस कुरान को न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा.
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 hr agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
3 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
12 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
19 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
21 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines