First Mobile Call : आज मोबाइल हर किसी के पास है। अमीर से लेकर गरीब के हाथ में मोबाइल फोन मौजूद है। कई लोग तो दो से तीन मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है की पहला फोन कॉल कब किया गया था? किसने किसको किया था? आज हम आपको बताने जा रहे हैं पहले मोबाइल फोन कॉल के बारे में!
टेलिकॉम की दुनिया में आज ही के दिन यानी 3 अप्रैल को बड़ी क्रान्ति हुई थी। आज ही के दिन पहला फोन कॉल किया गया था। 3 अप्रैल 1973, को एक इंसान ने अपने से दूर बैठे किसी शख्स को मोबाइल फोन से कॉल की थी। ये पहला वायरलेस फोन था। उस वक्त इस मोबाइल फोन का आकार किसी ईंट के बाराबर था। न्यूयॉर्क की सड़कों पर आ जा रहे लोगों के बीच खड़े होकर मार्टिन कूपर ने पहली बार फोन किया था।
देश-दुनिया के पल-पल के अपडेट News24 के लाइव ब्लॉग पर…
किसे किया गया था पहला मोबाइल कॉल ?
मार्टिन कूपर 1973 में मोटोरोला में संचार विभाग के प्रमुख थे। वह वायरलेस फोन बनाने की होड़ में लगे हुए थे। 3 अप्रैल 1973 को ईंट के आकार का एक डब्बा लेकर न्यूयॉर्क की सड़कों पर पहुंचे और वहीं से जोल इंगेल नाम के शख्स को फोन लगाया। मार्टिन कूपर ने उस दिन को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि वैसे तो न्यूयॉर्क की सड़कों पर लोग भागते हुए दिखते हैं लेकिन जब उन्होंने एक वायरलेस फोन पर मुझे बात करते हुए देखा तो वे बस देखते ही रह गए।
यह भी पढ़ें : OLA , UBER ड्राइवर ने लगाया ऐसा नोटिस, पढ़कर दहशत में आए लोग
क्या हुई थी बात?
मार्टिन कूपर ने फोन बनाने की कोशिश में लगे अपने प्रतिद्वंदी जोल इंगेल को फोन किया और कहा कि ‘मैं तुम्हें एक सेल फोन से आपको कॉल कर रहा हूं। ये एक असली सेल फोन है। इसे हाथों में लेकर घूमा भी जा सकता है।” मार्टिन कूपर ने बताया था कि पहले फोन का वजन एक किलो से अधिक का था। यह लगभग 10 इंच ऊंचा, डेढ़ इंच चौड़ा था। दिखने में यह किसी ईंट की तरह था।
यह भी पढ़ें : 12 साल की बच्ची का पति बना 63 साल का पादरी, धिक्कार रही बिरादरी
आम लोगों को 10 साल बाद मिला फोन
वैसे तो पहला मोबाइल कॉल 1973 में किया गया था लेकिन 1983 में पहली बार आम लोगों के लिए फोन लांच किया गया था। पहले मोबाइल फोन का वजन 790 ग्राम था। इस मॉडल को तैयार करने में उस वक्त कंपनी ने लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस फोन को 10 घंटे तक चार्ज करने के बाद सिर्फ 35 मिनट ही इस्तेमाल में लिया जा सकता था। आज के हिसाब से इस फोन की कीमत तब लगभग 8 लाख रुपए थी।
संबंधित खबरें
'नमाज पढ़ी और पीछे से मारा चाकू', फ्लाईदुबई के 'हीरो' स्मित मच्छार का खुलासा, इजरायली PM नेतन्याहू ने की वीडियो कॉल
52 mins agoअमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
15 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
18 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
19 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
21 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
23 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
1 day agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines