H5N5 bird flu: अमेरिका के वॉशिंगटन में H5N5 बर्ड फ्लू से होने वाली दुनिया की पहली मौत दर्ज की गई. बताया जा रहा है के एक बुजुर्ग H5N5 बर्ड फ्लू से पीड़ित था, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दुनिया में ये पहली बार है, जब H5N5 वेरिएंट से किसी शख्स की मौत का मामला सामने आया है. हालांकि बर्ड फ्लू से अमेरिका में पहले भी मौत का मामला सामने आया है. वॉशिंगटन के पीड़ित की पहचान ग्रेज हार्बर काउंटी के रूप में हुई है. वो पहले से कुछ गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे थे.
कैसे संक्रमित हुआ पीड़ित?
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मृतक के घर मुर्गियों के अलावा कई तरह के घरेलू पक्षी रहा करते थे. जहां उन्हें रखा गया था वहां भी बर्ड फ्लू के निशान पाए गए. अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रेज हार्बर के H5N5 वेरिएंट से संक्रमित होने का कारण इन्हीं पक्षियों या आसपास के जंगली पक्षी हो सकते हैं. हालांकि राहत की खबर ये है कि स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभी भी बर्ड फ्लू का आम जनता में जोखिम बहुत कम है.
यह भी पढ़ें: Nepal Currency: अब चीन में छपेगी नेपाल की करेंसी, आखिर भारत ने क्यों किया किनारा?
कैसे पता लगी बीमारी?
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मृतक ग्रेज हार्बर काउंटी को कुछ दिन पहले बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के बाद पता चला कि उन्हें H5N5 एवियन इंफ्लुएंजा हुआ है. वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की वायरोलॉजी लैब ने इस संक्रमण की पुष्टि की, जिसे बाद में अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने भी मान्यता दी.
क्या कोरोना की तरह फैल सकता है ये वायरस?
स्थानीय प्रशासन ने संक्रमित क्षेत्र में जरूरी सावधानियां बरतनी शुरू कर दी हैं. स्वास्थ्य विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि यह वायरस इंसान से इंसान में नहीं फैल रहा. मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की गई और किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए. अधिकारियों के मुताबिक, यह एक अलग-थलग मामला है और आम जनता को फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. फिर भी, जो लोग पोल्ट्री फार्म या पक्षियों के नजदीक काम करते हैं, उन्हें मास्क, दस्ताने और स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.
H5N5 क्या है और क्यों बढ़ी चिंता ?
बर्ड फ्लू कई प्रकार के वायरसों से फैलता है, जिनमें से H5N5 नया वेरिएंट माना जा रहा है. यह पहले मुख्य रूप से पक्षियों में पाया गया था. इंसानों में यह पहली बार देखा गया है. यह वेरिएंट H5N1 से थोड़ा अलग है, जो हाल के महीनों में कई देशों में लोगों को संक्रमित कर रहा था. विशेषज्ञ फिलहाल H5N5 पर बारीकी से निगरानी रख रहे हैं, हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में यह उतना घातक नहीं लगता.
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
2 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
4 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
5 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
7 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
7 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
8 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
10 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
12 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
12 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines