Flight Engine Catches Fire Video Viral: फ्लाइट टेकऑफ हुई ही थी, प्लेन अभी रनवे पर ही था कि अचानक धुंआ उठने लगा। एक पैसेंजर ने खिड़की से इंजन में आग लगती देखी और शोर मचा दिया। आनन फानन में पायलट ने प्लेन रोका। पैसेंजर्स को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला। वहीं फायर कर्मियों ने इंजन में लगी आग बुझाई।
हालांकि फ्लाइट में अग्निकांड होने से बच गया, लेकिन पैसेंजर्स की सांसें हलक में अटक गई थीं। जिस यात्री ने आग लगते देखी, उसने हादसे का वीडियो भी बनाया, जो अब सामने आया है, लेकिन उसकी सूझबूझ ने पैसेंजरों की जानें बचा लीं। घातक विमान हादसा होने से बचा लिया, लेकिन इंजन में आग लगने का वीडियो काफी डरावना है।
यह भी पढ़ें:165 लोग जिंदा जले थे, लाशों के चिथड़े मिले थे; एक क्लब में भी हो चुका TRP गेम जोन जैसा खौफनाक अग्निकांड
प्लेन में 148 पैसेंजर और 5 क्रू मेंबर्स थे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन शिकागो के ओहारे इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट 2091 के इंजन में उस समय आग लग गई थी, जब भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजे फ्लाइट ने सिएटल के लिए उड़ान भरी थी। विमान के एक इंजन में आग लग गई थी। वहीं आग लगने की खबर मिलते ही 148 यात्रियों और क्रू के 5 मेंबरों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही एयरलाइन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल सामने आया, जिसे प्लेन के अंदर से एक यात्री ने बनाया, जिसमें विमान के एक पंख से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो शूट करने वाले यात्री का नाम इवान पालोआल्टो है। वहीं आग लगने की घटना टैक्सीवे पर हुई।
यह भी पढ़ें:Indonesia: लैंडिंग करते वक्त रनवे से आगे निकल गया प्लेन, बड़ा हादसा होने से बचा
वीडियो बनाने वाले ने बताई आंखोंदेखी
इवान पालोआल्टो ने जानकारी देते हुए बताया कि जब प्लेन टेकऑफ कर रहा था, तब उसने एक विस्फोट की आवाज सुनी। खिड़की हिलती नजर आई तो उसने झांक कर देखा कि विंग से धुंआ निकल रहा है। इंजन में आग लगी हुई थी, जिसका उसने वीडियो बना लिया। क्रू मेंबर्स को आग लगने के बारे में बताया। उन्होंने तुरंत पायलट को जानकारी देकर फ्लाइट रुकवाई।
वहीं यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि समय रहते पैसेंजर्स को निकाल लिया गया था, ऐसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पैसेंजर्स को दूसरे प्लेन में उनके सफर पर भेज दिया गया। बता दें कि न्यूयॉर्क के क्वींस में भी JFK इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को ही तूफान के कारण एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई थी।
यह भी पढ़ें:प्लेन में बम होने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई; दिल्ली से वाराणसी जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
14 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
21 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
21 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines