Nepal News: नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन लगाने और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर Gen-Z प्रोटेस्ट शुरू हुआ था. जिसके बाद यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था. प्रदर्शन के दौरान अब तक लगभग 50 लोगों की मौत हो चुकी है. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की संसद पर कब्जा करके आग के हवाले कर दिया था. प्रदर्शन के बाद तत्कालीन पीएम केपी शर्मा ओली समेत कई नेताओं ने देश छोड़ दिया था. शुक्रवार को नेपाल में अंतरिम पीएम के रूप में सुशीला कार्की ने शपथ ली है. जिसके बाद शनिवार को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
शुक्रवार को सुशीला कार्की ने ली थी अंतरिम पीएम की शपथ
नेपाल में Gen-Z प्रोटेस्ट के बीच भारी हिंसा हुई थी. हिंसा में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई थी और सैंकड़ो लोग घायल हैं. हिंसा के बाद शुक्रवार रात नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश 73 वर्षीय सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. अभी तक प्रदर्शन में Gen-Z ग्रुप की मांग थी कि उन्हें युवा नेता चाहिए यानी Gen-Z पीढ़ी का Gen-Z नेता. लेकिन देश के बेहतर भविष्य और जेनजी को गाइडेंस के लिए एक बेहतर अनुभव की आवश्यकता थी, जिसके बाद सुशीला कार्की को अंतरिम पीएम बनाने का निर्णय लिया गया.
यह भी पढ़ें- क्या है नेपाल के संविधान की धारा 61, जिसके तहत PM बनीं सुशीला कार्की, राष्ट्रपति ने किया ऐलान
रविवार को हो सकता है मंत्रीमंडल का विस्तार
प्रधानमंत्री बनने के बाद शनिवार को सुशीला कार्की सिविल अस्पताल में पहुंची. उम्मीद है कि वह वहां पर प्रदर्शन में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर सकती हैं. इसके अलावा उनके पीएम बनने के बाद नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली के पुलिस दमन के विरोध में एफआईआर दर्ज की गई है. पूर्व पीएम ओली के खिलाफ अपराध के आरोप में जांच किए जाने की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि कार्की की सरकार का रविवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है. इसके लिए अंतरिम प्रधानमंत्री कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक सलहकारों से चर्चा कर रहीं हैं. बताया जा रहा है कि मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले नामों पर हो सकता है कि रविवार तक निर्णय ले लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- नेपाल में अंतरिम सरकार: पहली महिला PM बनीं सुशीला कार्की, शपथ लेते ही रचा इतिहास
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
4 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
14 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
16 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
18 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
19 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
21 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines