हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Fifa World Cup Celebration 2022: अर्जेंटीना में जीत के जश्न के बीच फूटा कोरोना बम, 100 फीसदी तक बढ़े मामले

विज्ञापन
अर्जेंटीना में जश्न मनाते लोग

Fifa World Cup Celebration 2022: अर्जेंटीना में जीत के जश्न के बीच कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो यहां पिछले एक हफ्ते में कोरोना के मामलों में कुल करीब 129 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

 

दरअसल, फ्रांस से फीफा विश्वकप फिनाले जीत अर्जेंटीना की टीम अपने देश में पहुंची है। यहां सड़कों पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी Lionel Messi समेत टीम के अन्य Footballer की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों पर उतरी हुई है।

विज्ञापन

और पढ़िए – FIFA World Cup फाइनल में हारने के बाद फ्रांस के शहरों में दंगे भड़के, फुटबॉल प्रशंसक सड़कों पर उतरे

राजधानी ब्यूनस में जमा हैं लोग 

बड़ी तादाद में लोग अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस में जमा हैं। पिछले कुछ दिनों से अर्जेंटीना में जश्न का माहौल बना हुआ है। टीम के प्लेयर ओपन बस में बैठकर शहर में घूम रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण फैलने के बाद स्थानीय प्रशास ने खिलाड़ियों की खुली बस में परेड रोक दी है। उन्हें हेलीकॉप्टर में परेड करवाई गई है।

विज्ञापन

और पढ़िए – कोरोना में उछाल, चीन के अस्पताल में थका हुआ डॉक्टर गिरा, बीजिंग में हालात बेकाबू

1.30 लाख लोगों की कोरोना से मौत

गौरतलब है कि अर्जेंटीना में अब तक कुल करीब 98 लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक कुल करीब 1.30 लाख लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले एक हफ्ते में दुनियाभर में कोरोना के 3,632,109 केस सामने आए हैं। चीन के बाद जापान, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, जर्मनी आदि देशों में यह संक्रमण फिर बढ़ने लगा है।

विज्ञापन

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola