जाने-माने टूरिज्म प्लेस बाली की लोकप्रियता के बीच वहां की एक सड़क इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दक्षिण कुटा के बडुंग में पांडवा समुद्र तट की ओर जाने वाली सड़क एक चट्टान के बीच से बनी है और इसके दोनों ओर ऊंची-ऊंची दीवारें हैं और सामने समुद्र का नजारा। इस खूबसूरत सड़क की तस्वीरों को देखकर यूजर्स ने कमेंट्स और लाइक्स की झड़ी लगा दी। बहुत से लोगों ने लिखा है कि इससे शानदार उन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ नहीं देखा।
दो साल की मेहनत से चट्टान को काटकर बनाई गई थी 300 मीटर लंबी सड़क
इस बात में कोई दो राय नहीं कि इंडोनेशिया में बाली दुनियाभर में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। अपने हिंदू मंदिरों, समुद्र तटों, झरनों के लिए जाना जाने वाला यह स्थान पर्यटकों के लिए एक वास्तविक आनंद है। अब यहां की दक्षिण कुटा के बडुंग में पांडवा समुद्र तट की ओर जाने वाली सड़क की कुछ तस्वीरें और वीडियो क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 300 मीटर लंबी यह सड़क एक चट्टान को काटकर बनाई गई, जिसके चलते इसके दोनों तरफ 40 मीटर ऊंची चट्टान की चूना पत्थर की दीवारें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सड़क को बनने में दो साल लग गए।
<
>
यह भी पढ़ें: युवक ने नंगे हाथ जोड़ दिए ट्रांसफार्मर पर तार, लोग बोले-यमराज का भांजा लगता है ये
अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और ‘X’ इस शानदार नजारे वाली सड़क की बहुत सी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में बहुत सारे पर्यटकों को बैकग्राउंड में समुद्र तट और नीले समुद्र के साथ तस्वीरें क्लिक कराते देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सड़क के इस मनमोहक नजारे को लेकर नेटिजन्स ने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘मैंने इससे पहले कभी कुछ शानदार नहीं देखा’। दूसरे ने टिप्पणी की है, ‘यह सड़क अविश्वसनीय है’। तीसरे ने पोस्ट किया है, ‘पहली नजर में अविश्वसनीय #शानदार शॉट’। चौथे ने सवालिया लहजे में लिखा है, ‘क्या यह असली समुद्र तट है?’। दूसरी ओर कुछ नेटिजन्स ने सड़क की क्लास्ट्रोफोबिक प्रकृति और प्राकृतिक आपदाओं के मामले में इसकी भेद्यता की ओर भी इशारा किया है। एक यूजर ने टिप्पणी की है, ‘कल्पना कीजिए कि भूकंप आता है और आप सड़क पार कर रहे हैं’। एक अन्य ने कमेंट किया है, ‘बहुत क्लॉस्ट्रोफोबिक…’।
<
>
यह भी पढ़ें: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर अचानक उड़ने लगी Bra, बेहद खास है मकसद
हालांकि इस सड़क के बारे में बताते हुए एक व्यक्ति ने X पर लिखा है, ‘बाली, इंडोनेशिया में पांडवा बीच रोड व्यूप्वाइंट को 2011 में पांडवा बीच तक पहुंच में सुधार के लिए एक परियोजना के हिस्से के रूप में बनाया गया था। समुद्र तट पहले एक चट्टान के पीछे छिपा हुआ था और केवल एक व्यक्ति द्वारा ही पहुंचा जा सकता था। लंबी और कठिन सीढ़ियां। इस परियोजना में चट्टान के बीच से एक सड़क काटना और रास्ते में दृश्य बिंदुओं की एक शृंखला बनाना शामिल था। दृश्य बिंदुओं को समुद्र तट और आसपास की चट्टानों के शानदार दृश्य पेश करने के लिए डिजाइन किया गया था। उन्हें पर्यावरण के अनुकूल भी डिज़ाइन किया गया था, स्थानीय परिदृश्य पर न्यूनतम प्रभाव के साथ। दृश्य बिंदु प्राकृतिक सामग्रियों से बने होते हैं और चट्टान के ऊपर बने होने के बजाय चट्टान की सतह पर बनाए जाते हैं। इस परियोजना को इंडोनेशियाई सरकार और कई निजी निवेशकों द्वारा वित्त पोषित किया गया था। कुल मिलाकर निर्माण काम पूरा होने में दो साल लग गए’।
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
2 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
2 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
10 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
14 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
18 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines