भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बीते गुरुवार को जर्मन सदस्यों से मुलाकात की। उस दौरान कई उच्च स्तरीय बैठकें भी हुईं। बता दें कि बुधवार को विदेश मंत्री जयशंकर डेनमार्क भी गए। उनकी मुलाकात डेनमार्क के प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन से हुई। उनका उद्देश्य भारत और डेनमार्क के संबंधों को गहरा करना और आतंकवाद विरोधी तथा हरित साझेदारी सहित मुख्य वैश्विक चुनौतियों पर रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना था। बैठक के दौरान पाकिस्तानी आतंकी की भी चर्चा की। बता दें कि एस.जयशंकर की कोपेनहेगन यात्रा 19 मई से लेकर 24 मई तक है। जिसमें वह नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की उनकी चल रही विदेशी यात्रा का हिस्सा है।
जर्मन संसद से की मुलाकात
बता दें कि जब विदेश मंत्री जयशंकर जर्मन संसद लोगों से मुलाकात की, उस दौरान कई उच्च स्तरीय बैठकें भी हुईं। नीदरलैंड की दो दिवसीय सफल आधिकारिक यात्रा के समापन के बाद उन्होंने द्विपक्षीय पर भी बातचीत की। जयशंकर का मुख्य उद्देश्य यूरोप में भारत की कूटनीतिक पहुंच को आगे तक ले जाने के लिए डेनमार्क पहुंचे।
भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी
कोपेनहेगन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने जयशंकर का स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से चर्चा की। वार्ता में सतत विकास और जलवायु कार्रवाई के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।
एक्स पर विदेश मंत्री जयशंकर ने क्या कहा?
बता दें कि एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि आज शाम कोपेनहेगन में विदेश मंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। आतंकवाद से लड़ने में डेनमार्क की मजबूत एकजुटता और समर्थन के लिए सराहनीय रहा है।
एकजुटता और समर्थन के लिए किया सराहना
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यहां अपने डेनिश समकक्ष लार्स लोके रासमुसेन से मुलाकात की और आतंकवाद से निपटने में डेनमार्क की मजबूत एकजुटता और समर्थन के लिए सराहना की। जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख के लिए डेनमार्क के लगातार समर्थन की सराहना की। उन्होंने एक्स पर कहा कि आज शाम कोपेनहेगन में विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन से मिलकर खुशी हुई। द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हमारी व्यापक बातचीत हमारे संबंधों की मजबूती को प्रमाणित करती है।
आतंकवाद विरोधी प्रयासों के प्रति डेनमार्क के निरंतर समर्थन
विदेश मंत्री ने डेनमार्क की संसद (फोल्केटिंग) के अध्यक्ष सोरेन गाडे से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत के आतंकवाद विरोधी प्रयासों के प्रति डेनमार्क के निरंतर समर्थन और एकजुटता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज कोपेनहेगन में अध्यक्ष सोरेन गाडे से भी मुलाकात हुई। भारत द्वारा आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने के लिए उनकी एकजुटता की प्रशंसा करता हूं।
संबंधों को मजबूत बनाने में की सराहना
बता दें कि इसके अलावा विदेश मंत्री ने कोपेनहेगन में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने और विदेशों में भारत की छवि को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोपेनहेगन में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। वे डेनमार्क में भारतीय ध्वज को ऊंचा रखते हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
13 mins agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
21 mins agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
10 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
18 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
20 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
21 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
23 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
23 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines