Explosive Attacks Near US Embassy in Baghdad: इराक की राजधानी बगदाद में शुक्रवार तड़के को अमेरिकी दूतावास के बाहर एक बार फिर धमाकों की आवाज सुनाई दी। अचानक विस्फोट हुआ और अफरा तफरी मच गई। धमाकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि अमेरिकी राजनयिक सुरक्षित हैं और दूतावास के प्रवक्ताओं ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, लेकिन अचानक विस्फोट होने से अधिकारियों में दहशत का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर से लेकर अब तक इराक और सीरिया में सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी बलों पर 70 से अधिक हमले हो चुके हैं, जिनकी जिम्मेदारी इराकी शिया मुस्लिम सशस्त्र समूहों के एक छात्र संगठन ने ली है, लेकिन शुक्रवार को अमेरिकी दूतावास पर सुबह लगभग 4 बजे हुए हमले की किसी भी समूह ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है।
अक्टूबर में भी हुआ था अमेरिकी सेना पर हमला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल हमास युद्ध के चलते अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया जा रहा है। अक्टूबर महीने में भी इराक में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया गया था। करीब 3 हमले किए गए थे, जिनमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हुआ था। इजराइल हमास युद्ध की शुरुआत से ही अमेरिका और अमेरिकन लोगों को टारगेट किया जा रहा है। वहीं इराके उत्तरी शहर मोसुल में हुए इस हमले पर भी अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता और इराक में तैनात अमेरिकी सेना ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की थी, लेकिन एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने सेना के काफिले पर IED विस्फोट से हमला होने की पुष्टि की थी।
इराकी शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र US के खिलाफ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इराक (Iraq) में सद्रिस्ट मूवमेंट के नेता मुक्तदा अल-सद्र (Muqtada al-Sadr) ने इराक में अमेरिकी दूतावास के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वे इराक में अमेरिकी दूतावास को बंद करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करके कहा कि मैं इराकी सरकार और इराकी संसद से पहली बार और जन हित के लिए इराक में अमेरिकी दूतावास को बंद करने पर मतदान करने की मांग करता हूं। मुक्तदा अल सद्र इराक में शिया मुसलमानों के सबसे बड़े नेता हैं और मुस्लिम समुदाय उन्हें काफी मानता है। वे ईरानी धर्मगुरु अयातुल्लाह अली खामेनेई के करीबी हैं। उन्होंने इराक युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना के खिलाफ मेहदी सेना का नेतृत्व भी किया था। अब इजराइल हमास युद्ध के चलते वे इराक में अमेरिकी दूतावास की खिलाफत कर रहे हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
2 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
4 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
8 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
10 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
10 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
11 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
12 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
13 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines