Responds on Trump Tariff: ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और NATO देशों में तनाव बढ़ने लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी ग्रीनलैंड को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं और ग्रीनलैंड की खरीद का विरोध करने वालों पर टैरिफ का धावा बोलने लगे हैं. बीते दिन उन्होंने ग्रीनलैंड में सेना तैनात कर रहे डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड पर एक फरवरी से 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया. इस पर फ्रांस और ब्रिटेन ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर दी है.
मैक्रॉन ने धमकियों को अस्वीकार्य बताया
फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रॉन ने ट्रंप की टैरिफ की धमकी को अस्वीकार्य बताया, वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने धमकी को पूरी तरह गलत करार दिया. इनसे पहले स्वीडन ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इमैनुअल मैक्रॉन ने ट्विटर पर लिखा कि टैरिफ की धमकियां अस्वीकार्य हैं. यूरोपीय देश इस धमकी का एकजुटता से और तरीके से जवाब देंगे, जिससे यूरोपीय देशों की संप्रभुता सुनिश्चित होगी. फ्रांस दुनिया के सभी राष्ट्रों की संप्रभुता और स्वतंत्रता को लेकर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.
कीर स्टार्मर ने नहीं डरने की बात कही
उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड की स्वतंत्रता और संप्रभुता को लेकर भी फ्रांस प्रतिबद्ध है, इसलिए डेनमार्क ने ग्रीनलैंड में जो सैन्य अभ्यास आयोजित किया है, इसमें फ्रांस ने भी हिस्सा लेने का निर्णय लिया है. मैक्रोन ने यह भी कहा कि आर्कटिक और यूरोप के बाहरी किनारों की सुरक्षा दांव पर है, इसलिए फ्रांस इस निर्णय की पूरी तरह से जिम्मेदारी लेता है. किसी भी प्रकार की धमकी या डरावा हमें न तो यूक्रेन और न ही ग्रीनलैंड के मामले में और न ही दुनिया के किसी और मामले में प्रभाावित करेगा.
ग्रीनलैंड का भविष्य वहीं तय करेगा
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के ग्रीनलैंड खरीदने के इरादे का विरोध करने वाले यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी देना गलत हरकत है. ब्रिटेन के विचार में ग्रीनलैंड का भविष्य डेनमार्क और ग्रीनलैंड द्वारा तय किया जाना है. बता दें कि ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका को ग्रीनलैंड खरीदने की अनुमति मिलने तक 8 यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. समझौता होने तक टैरिफ बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
7 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
8 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
9 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
18 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
18 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
22 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
23 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
23 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines