Emmanuel Macron and brigitte trogneux love story: दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी आए हैं। खुशमिजाज और शौकीन मिजाज इमैनुएल की लव स्टोरी बेहद रोमांचक है। उन्हें 16 साल की उम्र में स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान अपनी ही टीचर से प्यार हो गया, जो उनसे सिर्फ 24 साल बड़ी थीं। इसके बाद शादी तक मामला पहुंचने में लंबा वक्त लग गया।
स्कूल में कर बैठे थे प्यार
इमैनुएल मैक्रों जिस स्कूल में पढ़ते थे उसमें स्कूल की ड्रामा टीचर ब्रिगिट ट्रोगेक्स भी पढ़ाती थीं। स्कूल में पढ़ाई के दौरान और फिर जब भी मौका मिलता इमैनुएल उन्हें निहारते रहते, उधर ब्रिगिट को इस बारे में कोई खबर नहीं थी। धीरे-धीरे टीचर को लगा कि एक छात्र उसे देखता है और मुस्कुराता है। इसके बाद उन्हें भी इस लड़के यानी इमैनुएल से प्यार का एहसास हुआ और वह भी प्यार करने लगीं।
16 साल के छात्र को तीन बच्चों की मां के साथ प्यार
इमैनुएल को जब प्यार हुआ तो वह सिर्फ 16 साल के थे। स्कूल की जिस टीचर ब्रिगिट को इमैनुएल प्यार करने लगे थे वह उस समय तीन बच्चों की मां थीं। बावजूद इसके वह नहीं माने। जब ब्रिगिट को भी प्यार हुआ तो उनका हौसला बढ़ा।
G-20 Summit का क्या है हथौड़े से कनेक्शन? कौन करेगा अगले साल आयोजन; जानें पूरी डिटेल्स
बताया जाता है कि ब्रिगिट की बेटी ने इमैनुएल मैंक्रों की जमकर तारीफ की थी। मां से कहा था कि हमारी क्लास में एक लड़का है, जिसे सबकुछ आता है। इसके बाद ब्रिगिट पहली बार इमैनुएल से मिली थीं।
जब इमैनुएल और ब्रिगिट की प्रेम कहानी उजागर हुई तो मां-बाप बहुत परेशान हुए। इमैनुएल के मां-बाप ने उन्हें स्कूल से निकाल कर दूसरे शहर के स्कूल में भर्ती कराया। कुछ साल बाद जब स्कूल से निकले तो दोबारा प्रेमी की तलाश की। साल 2007 में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ब्रिगिट से शादी की तो वह ब्रिगिट उनसे 24 साल बड़ी थीं।
हर डेढ़ घंटे में करते हैं पत्नी को फोन
कहा जाता है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल अपनी पत्नी ब्रिगिट से हर डेढ़ घंटे में फोन करते हैं और बात करते हैं। कहा जाता है कि इमैनुएल मैक्रों जब पहली बार ब्रिगेट से मिले थे तो उनका बेटा इमैनुएल से बड़ा था और बेटी मैंक्रों से 6 साल की छोटी थीं।
अमीर घराने से ताल्लुक रखती हैं ब्रिगिट
ब्रिगिट ट्रोग्नेक्स का खानदान बेहद अमीर है। वह फ्रांस के चॉकलेट बनाने वाले समूह के मालिक की बेटी हैं। पिता जीन और माता सिमोन की बेटी ब्रिगिट के पांच भाई-बहन हैं और वह सबसे छोटी हैं। उधर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल अपनी पत्नी के 7 पोते-पोतियों के सौतेले पिता भी हैं।
संबंधित खबरें
Amazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 secs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
10 mins agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 hr agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 hr agoLIVE: बिहार के बेगूसराय में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, 2 लापता की तलाश जारी
3 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
3 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
4 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
11 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
19 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines