Elon Musk Spacex Starship Explodes: टेस्ला के CEO और स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट क्रैश हो गया है। रॉकेट अंतरिक्ष में क्रैश हुआ और उसका मलबा बहामास और फ्लोरिडा में गिरा। इतना ही नहीं लोगों ने अपनी आंखों से मलबे को नीचे गिरते देखा। बता दें कि यह स्पेसएक्स स्टारशिप का 8वां टेस्ट था, जो फेल हो गया, क्योंकि जहां रॉकेट अंतरिक्ष में क्रैश हुआ, वहीं इसके बूस्टर ने भी लॉन्च पैड पर लौटे समय आग पकड़ ली थी।
स्टारशिप रॉकेट को आज तक का सबसे पावरफुल रॉकेट माना गया था, जो उड़ान भरकर अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद 4 डमी स्टारलिंक सैटेलाइट्स को स्पेस में तैनात करके वापस आने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसके क्रैश होने से एलन मस्क की भविष्य की योजनाओं और स्पेसएक्स के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को तगड़ा झटका लगा है।
स्टारशिप के बूस्टर ने भी पकड़ ली थी आग
बता दें कि 8वीं टेस्टिंग के दौरान स्टारशिप रॉकेट को अंतरिक्ष में छोड़ने के बाद लौटा सुपर हेवी बूस्टर ने भी आग पकड़ ली थी, लेकिन बूस्टबैक बर्न के बाद टेक्सास के स्टारबेस में बने मेकाजिला नामक लॉन्चपैंड ने उसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया, नहीं तो वह भी क्रैश हो सकता था। भारतीय समयानुसार, आज 7 मार्च की सुबह 5 बजे टेक्सास के बोका चिका से स्टारशिप रॉकेट को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के 7 मिनट बाद ही रॉकेट का बूस्टर (निचला हिस्सा) वापस लॉन्च पैड पर आ गया थ।
लेकिन 8 मिनट बाद रॉकेट के ऊपरी हिस्से में लगे 6 इंजनों में से 4 इंजनों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे रॉकेट ने कंट्रोल खो दिया। उसका ऑटोमेटेड अबॉर्ट सिस्टम एक्टिवेट हो गया और रॉकेट क्रैश हो गया। बता दें कि 17 जनवरी को 7वां प्रोजेक्ट फेल हुआ था। लॉन्चिंग के 8 मिनट बाद बूस्टर (निचला हिस्सा) लॉन्च पैड पर आ गया था, लेकिन शिप ऑक्सीजन लीक होने से कैरिबियन सागर के ऊपर ब्लास्ट हो गया था। तुर्क और कैकोस द्वीप पर उसका मलबा गिरा था, जिसे लोगों ने देखा था।
लोगों ने एजेंसी को कॉल करके बताई लोकेशन
सोशल मीडिया साइट एक्स पर वायरल पोस्ट और वीडियो में इस घटनाक्रम को देखा जा सकता है। वीडियो और तस्वीरें फ्लोरिडा में समुद्र तट के पास मौजूद लोगों ने क्लिक किया और उन्होंने ही एजेंसी को कॉल करके बताया कि स्पेसक्राफ्ट का मलबा कहां गिरा है? अंतरिक्ष यान के मलबे की वजह से मियामी, ऑरलैंडो, पाम बीच और फोर्ट लॉडरडेल के हवाई अड्डों पर उड़ानें बाधित हुईं। पुलिस भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और लोगों को सलाह दी कि वे मलबे से सावधान रहें।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
5 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
7 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
8 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
10 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
10 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
19 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines