हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Musk on Twitter: 'क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए?', एलन मस्क ने पोल के जरिए पूछा

विज्ञापन

Musk on Twitter: पिछले कुछ दिनों में ट्विटर पर बदलावों की झड़ी लगाने के बाद इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलोन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर एक पोल शुरू किया है जिसमें यूजर्स से पूछा गया है कि क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के रूप में पद छोड़ना चाहिए?

मस्क ने एक ट्वीट में पूछा, “क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? मैं इस पोल के नतीजों का पालन करूंगा।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “आगे बढ़ते हुए बड़े नीतिगत बदलावों के लिए मतदान होगा। मैं माफी मांगता हूं। दोबारा ऐसा नहीं होगा।”

 

और पढ़िए –H-2B Visas: फाइनेंशियल ईयर 2023 के लिए अमेरिका जारी करेगा 64,716 अतिरिक्त H-2B वीजा

बता दें कि रविवार को ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट किया था कि हम मानते हैं कि हमारे कई उपयोगकर्ता अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। हालांकि, हम अब ट्विटर पर कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मुफ्त प्रचार की अनुमति नहीं देंगे।”

कहा गया कि हम अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और कंटेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए गए अकाउंट्स को हटा देंगे, जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, मास्टोडन, ट्रुथ सोशल, ट्राइबल, नॉस्ट्र और पोस्ट शामिल है। इसके अलावा ट्विटर ने कहा कि वह अभी भी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सामग्री को क्रॉस-पोस्ट करने की अनुमति देता है।

और पढ़िए – Bilawal Bhutto on PM Modi: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने UNSC में PM मोदी के खिलाफ दिया आपत्तिजनक बयान

नीतिगत बदलावों के लिए मस्क की हुई है आलोचना

ट्विटर के नियमों में बदलाव ऐसे समय में आया है जब मस्क को प्लेटफॉर्म पर बड़े नीतिगत बदलावों के लिए कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वह एलोन मस्क द्वारा पत्रकारों को ट्विटर से निलंबित करने से ‘बहुत परेशान’ हैं और इसे खतरनाक कदम बताते हैं। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दावा करने वाले मंच पर मीडिया की आवाजों को खामोश नहीं किया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दुनिया भर के पत्रकार सेंसरशिप, शारीरिक खतरों और इससे भी बदतर स्थिति का सामना कर रहे हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें