हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्लादेश में आचार संहिता के बीच चुनावी हिंसा, BNP नेता की गोली मारकर हत्या, दूसरा गंभीर घायल

BNP Leader Murder in Bangladesh:

विज्ञापन
बांग्लादेश में दूसरे BNP नेता की हत्या हुई है.

बांग्लादेश में चुनाव आचार संहिता लगी है, बावजूद इसके चुनावी हिंसा हो रही है. अब देश की राजधानी ढाका में BNP नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बांग्लादेश में 12 फरवरी को मतदान होना है, लेकिन इससे पहले देश में हालात तनावपूर्ण और हिंसक बने हुए हैं. ताजा घटनाक्रम ने देश में सुरक्षा व्यवस्था और फैली अराजकता का सबूत दिया है, क्योंकि लोगों को अब पुलिस का खौफ नहीं रहा और न ही चुनाव आयोग की कार्रवाई का डर है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की जनता को चाहिए खालिदा जिया की BNP, पहले ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े

बीच बाजार में सरेआम मारी गई गोलियां

बता दें कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका के करवान बाजार इलाके में वारदात अंजाम दी गई. बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे स्वीच्छासेबक दल के नेता अजीजुर रहमान मुसाब्बिर किसी काम से बाजार गए थे कि अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी है. फायरिंग में उन्हें कई गोलियां लगीं, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिर भी रहमान को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन

BNP नेता रहमान को मारी गईं 5 गोलियां

बता दें कि अजीजुर रहमान मुसाब्बिर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की युवा इकाई से जुड़े थे. इलाके में बड़ा मशहूर और राजनीतिक चेहरा थे. हमलावरों ने उन्हें 5 गोलियां मारी, वहीं उनके साथ जो शख्स था, वह भी हमले में बुरी तरह घायल हुआ है और अस्पताल में उपचाराधीन है. इससे पहले गत 3 जनवरी को यशोर (जेसोर) में 55 साल के BNP नेता आलमगीर हुसैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और अब दूसरे नेता की हत्या की गई है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, उपद्रवियों ने युवक को मारी गोली

विज्ञापन

एक BNP नेता का घर भी जलाया गया था

BNP नेताओं की हत्या से पहले लक्ष्मीपुर में एक BNP नेता के घर को आग लगा दी गई थी, जिसमें जलकर उनकी 7 साल की बेटी की मौत हो गई थी. यह घटना जुबो दल के नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद फैली हिंसा के दौरान हुई थी. बता दें कि बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बावजूद हालात बेहद खराब और तनावपूर्ण हैं. वहीं बांग्लादेश के हालातों के मद्देनजर पूरी दुनिया की नजर बांग्लादेश पर टिकी है, क्योंकि वहां अब जीवन सुरक्षित नहीं है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola