हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सात अजूबों में से 'एक' को बम से उड़ाने की धमकी, पर्यटकों को निकाला गया बाहर

विज्ञापन
Eiffel Tower

Eiffel Tower Bomb threat: सात अजूबों में से एक सेंट्रल पेरिस के एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद टॉवर को खाली कराने का काम पुलिस ने शुरू कर दिया है। अब तक तीन फ्लोर खाली करा लिए गए हैं। टॉवर के बाहर पुलिस का कड़ी पहरा है। इसे शनिवार को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच करने में जुटा है। आसपास भी बम की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। आम लोगों को हिदायत दी गई है कि एफिल टॉवर से दूर रहें।

तीनों फ्लोर को खाली कराया गया

एफिल टॉवर फ्रांस का सबसे प्राचीन टॉवर है। पिछले साल 6.2 मिलियन पर्यटकों ने इसका दीदार किया था। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर डेढ़ बजे टॉवर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पर्यटकों से भरे तीन फ्लोर और स्मारक के आसपास से लोगों को हटा दिया गया है।

Eiffel Tower

बम निरोधी दस्ता कर रहा जांच

साइट चलाने वाली संस्था SETE ने कहा कि बम निरोधक विशेषज्ञों के साथ-साथ पुलिस भी एक मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां सहित पूरे क्षेत्र की तलाशी ले रही है।

Eiffel Tower

1987 में शुरू हुआ था एफिल टॉवर का निर्माण

एफिल टॉवर पर निर्माण कार्य जनवरी 1887 में शुरू हुआ और 31 मार्च, 1889 को समाप्त हुआ। 1889 के विश्व मेले के दौरान दो मिलियन पर्यटक पहुंचे थे। इसमें 7,300 टन लोहा लगा है। लिफ्टों, दुकानों और एंटीना के जुड़ने से कुल वजन लगभग 10,100 टन हो गया है।

ये हैं दुनिया के सात अजूबे

  • ताजमहल (भारत)
  • चीचेन इट्ज़ा (मेक्सिको)
  • क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिमा (ब्राजील)
  • कोलोसियम (इटली)
  • चीन की विशाल दीवार (चीन)
  • माचू पिच्चू (पेरू)
  • पेत्रा (जॉर्डन)

यह भी पढ़ें: मणिपुर की 2 घटनाएं, जिन्हें कभी भूल नहीं पाएंगे राहुल गांधी, वायनाड की जनता को सुनाया दर्दभरा किस्सा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें