हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

EID Holiday: ईद-उल-फितर की छुट्टी किस देश में कितने दिन की? एक में रहेगा 9 दिन का हॉलिडे

सऊदी अरब में आज और भारत में कल ईद मनाई जा रही है। दोनों देशों में ईद की छट्टियां भी तय हो गई हैं, लेकिन GCC के देशों में ईद पर कितने दिन की छुट्टियां होंगी? आइए इस पर बात करते हैं और जानते हैं कि कतर, ओमान, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब में कितने दिन की छुट्टियां हैं?

विज्ञापन

सऊदी अरब में ईद का चांद 29 मार्च दिन शनिवार की रात को नजर आ गया। इसके साथ ही सऊदी अरब में आज 30 मार्च दिन रविवार को ईद मनाई जाएगी। भारत में आज 30 मार्च की रात को ईद का चांद नजर आ सकता है तो कल 31 मार्च दिन सोमवार को भारत में ईद मनाई जाएगी। भारत में कल 31 मार्च को ही ईद की छुट्टी होगी। सऊदी अरब में ईद का चांद दिखने के साथ ही 4 दिन की छुट्टी का ऐलान भी हो गया है।

सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय के अनुसार, सऊदी अरब आज 30 मार्च दिन रविवार से अवकाश शुरू होंगे और 2 अप्रैल दिन बुधवार तक चलेंगे। प्राइवेट सेक्टर में 6 दिन का अवकाश रह सकता है। भारत और सऊदी अरब में छुट्टी की बात हो गई, आइए जानते हैं कि द गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) में शामिल देशों में कब और कितने दिन की ईद की छुट्टी रहेगी?

ओमान

ओमान ने पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए ईद की आधिकारिक छुट्टियों की तारीखों की घोषणा कर दी है। ओमान न्यू एजेंसी के अनुसार, छुट्टी शनिवार 29 मार्च से शुरू होगी। शव्वाल का चांद देखने के बाद लोग काम पर जा सकेंगे। शव्वाल का चांद ईद के पहले दिन को निर्धारित करता है।

विज्ञापन

अगर ईद-उल-फितर रविवार दिन 30 मार्च को मनाई जा रही है तो सरकारी कामकाज बुधवार 2 अप्रैल को शुरू होगा। अगर ईद 31 मार्च दिन सोमवार को पड़ती है तो आधिकारिक काम रविवार्र 6 अप्रैल को शुरू हो सकेंगे। इससे कर्मचारियों को 2 दिन के वीकेंड शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर कुल 9 दिन की छुट्टी मिलेगी। बता दें कि ओमान में शुक्रवार-शनिवार को वीकेंड होता है।

कुवैत

कुवैत में अगर ईद-उल-फितर का पहला दिन आज 30 मार्च दिन रविवार को पड़ेगा तो सभी मंत्रालयों, सरकारी निकायों और सार्वजनिक संस्थानों में काम 3 दिन के लिए बंद हो जाएगा। 2 अप्रैल दिन बुधवार से काम फिर से शुरू होंगे। यदि ईद का पहला दिन 31 मार्च दिन सोमवार को है तो 30 मार्च से काम बंद हो जाएंगे और सभी ऑफिस 6 अप्रैल को खुलेंगे, जिससे कर्मचारियों को 2 दिन का वीकेंड शुक्रवार और शनिवार भी मिलेगा और कुल मिलाकर 9 दिन का अवकाश मिलेगा। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, स्टेट एजेंसियां ​​जनहित को ध्यान में रखते हुए अपनी छुट्टियां निर्धारित करेंगी।

विज्ञापन

कतर

कतर ने रविवार 30 मार्च से लेकर सोमवार 7 अप्रैल तक गवर्नमेंट, पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में ईद-उल-फितर की छुट्टियों की घोषणा की है, जबकि कर्मचारी मंगलवार 8 अप्रैल को काम पर लौटेंगे।

बहरीन

बहरीन के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बहरीन के मंत्रालय और सार्वजनिक संस्थान ईद-उल-फितर के दिन और उसके बाद के 2 दिन तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola